CAA व NRC देश की गरीब जनता के खिलाफ: प्रियंका गांधी

poor peoples of india
google

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) तथा भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ आवाज़ उठाई है। उन्होंने बयान देते हुए कहा है कि देश में जनता की आवाज दबाने के लिए तानाशाही का तांडव चल रहा है। यह क़ानून देश की गरीब जनता के खिलाफ खिलाफ है। क़ानून के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले छात्रों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और पत्रकारों को गिरफ्तार करना अत्यधिक निंदनीय कार्य है। देश भर से लोगों को गिरफ्तार कर के पुलिस कहाँ पर ले जा रही है किसी को भी पता नहीं चल रहा है।

 

google

प्रियंका गांधी ने कहा कि CAA और NRC भारतीय संविधान के खिलाफ है और किसी भी हाल में बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान पर हमला नहीं होने दिया जाएगा। आम लोग इस क़ानून के खिलाफ बाबा के संविधान के लिए लड़ रहे हैं परन्तु सरकार के लोग बर्बर रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार ने जिस प्रकार नोटबन्दी करके गरीबों को लाइन में खड़ा किया था उसी तरह अब इन कानून के नाम पर लोगों को लाइन में खड़ा करने जा रही है।

जामिया : छात्रों के समर्थन में आयी कांग्रेस,प्रियंका गाँधी का इंडिया गेट पर प्रदर्शन

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यह लोग किसी दिन एक तारीख रख देंगे और सभी देश वासियों को अपनी भारतीय नागरिकता सिद्ध करने के लिए उस तारीख से पहले कोई मान्य दस्तावेज दिखाना पड़ेगा। इसमें अधिकतर गरीब और वंचित लोगों को प्रताड़ित होना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। राजधानी लखनऊ में दो दिनों से पुलिस ने कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को गलत तरीके से कैद कर रखा है और उनके घर वालों को भी उन लोगों की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं दी जा रही है। मीडिया द्वारा पता चल रहा है कि जेल के अंदर उनकी पिटाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है और फिरोजाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, कानपुर और गोरखपुर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पूरे प्रदेश भर में पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज में 15 लोगों की मौत हो गई है। प्रियंका गाँधी ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाने की अपील किया है। उन्होंने कहा है कि सत्य और अहिंसा के रास्ते देश को आजादी मिली थीं और आज भी जरूरी है कि बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान की रक्षा भी इसी रास्ते पर चलकर की जाए।

About Author