पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना एवं किसानो के हित में लांच किये किसान ऐप।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रेस कॉफ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि देश नाजुक दौर से गुजर रहा है। किसान खुदकुशी कर रहे हैं जिससे अर्थव्यवस्था चरमराई है। ये बाते आज उन्होंने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं, साथ ही पूर्व बसपा सरकार में स्वाथ्य राज्य मंत्री घूरा राम की जोइनिंग भी कराई। इस मौके पे अखिलेश ने कहा कि बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था हमसे बेहतर हो रही है। डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है तो भारतीय मुद्रा लगातार कमजोर हो रही है। अखिलेश ने कहा- अंबेडकर भी अनुच्छेद 370 के पक्षधर नहीं थे, इसलिए हमने समर्थन किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि, यूपी में कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है। बलात्कार, हत्या जैसे मामले बढ़ गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर उद्योगपति बुलाए गए, लेकिन कोई निवेश जमीन पर नहीं दिख रहा है। सब बेकार साबित हुए हैं। उन्होंने योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर भी सवाल उठाए। कहा कि, यूपी में मंत्रियों के इस्तीफे और विभाग बदलना भ्रष्टाचार बता रहा है।

मुठभेड़ में मारे गए पुष्पेंद्र के परिजनों से मिलने जायेंगे अखिलेश यादव

डर से चलाया जा रहा लोकतंत्र

अखिलेश ने कहा कि, बांग्लादेश का टका हमारे रुपए से ज्यादा मजबूत हो चुका है। अर्थव्यवस्था चरमराई है। जिससे रोजगार का संकट पैदा हो गया है। कहा कि भाजपा मुद्दों से ध्यान हटाने में माहिर है। डर से लोकतंत्र चलाया जा रहा है। लोकतंत्र की परिभाषा ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग में ढूंढी जा रही है।देश और उत्तर प्रदेश नाजुक दौर से गुजर रहा है। किसान की आत्म हत्या की खबर आ रही है, लूट हत्या की घटना बहुत बढ़ी है, कानून व्यवस्था लचर है, हत्या का प्रदेश है यूपी, वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट भी फेल हुआ है, कोई इन्वेस्टमेंट नही हुआ है, 70 लाख लोगों को रोजगार की बात कही गयी थी जिसका पता नही है ,रोजगार के अभाव में युवा जी रहे है। देश के लोग जानते है अर्थव्यवस्था में बांग्लादेश आगे है। केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण ही डालर बढ़ रहा है। यूपी में भ्रष्टाचार पर लगाम में भी फेल हुई है सरकार , ढाई साल में मंत्री ने सिर्फ यही किया है। लोकतंत्र में ईडी का डर व्याप्त हो रहा है, लोगो को डराया जा रहा है एक दूसरे को धर्म के नाम पर बाटने का और ध्यान भटकाने का काम करती है भाजपा। जमीन पर कोई काम नही है , किसान हताश है, डीजल पेट्रोल महंगा कर दिया गया है , बिजली का बिल आया नही है, उस पर भी काम अगले महीने बढ़ जाएगा ,अमीर लोगो पर टैक्स नही लगेगा, नौजवान के भविष्य पर कोई ध्यान नही है सरकार का, पढ़ लिखकर खड़े है पर रोजगार नही है। पिछले चुनाव का परिणाम स्वीकार है, गठबंधन में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद। फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आये है उन्होंने समाज के साथ भी धोखा किया है। सरकार को समाज के लोगो ने दूर से देखा है, रोजगार और नौकरी से नही जोड़ा गया है , सत्ता में आकर वो भूल गए है।


इस मौके पर घूरा राम जी ने बयान देते हुए कहा की समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम जी की दीर्घायु की कामना के साथ अखिलेश जी का धन्यवाद।बहुजन सामाज पार्टी के लोगो का भी धन्यवाद और सपा में मै विश्वास रखता हूं। बहुजन समाज पार्टी के लोग सपा में आस्था रखते है और हम सब लोग आपके साथ है , पूरा बलिया आपके साथ है। उत्तर प्रदेश के कई कोर्डिनेटर भी जल्द जॉइन करेंगे ,आंधी की तरह लोग सपा में जुड़ेंगे। किसानों की आत्महत्या की खबरे मिल रही है, बलात्कर बढ़े है फर्जी एनकाउंटर की सूची बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि समिट के बहाने बहुत सारे उद्योगपति शामिल हुए थे। पर आज तक यूपी में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट नही हो पाया है। भाजपा ने बताया था कि रोज़गार मिलेगा लेकिन अभी तक युवाओ को रोजगार नही मिल पाया है। इस मौके पर किसान ऐप भी लांच किया गया जो कि किसानों के लिए फायदेमंद होगा।

About Author