अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर बोला हमला

Akhilesh tightened government
google
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं, पुष्पेंद्र के परिवार के साथ अन्याय हुआ है। सरकार का तरीका बिगड़ता जा रहा है, यहाँ पीड़ित परिवार न्याय मांग रहा है। प्रशासन का निष्पक्ष होना जरूरीहो गया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार दोषियों को बचा रही है, यह फेक एनकाउंटर है, निर्दोष की हत्या की गई है। इसकी जांच हाईकोर्ट के सिटिंग से होनी चाहिये। पीड़ितों की FIR दर्ज नहीं होती है, चिन्मयानंद मामले में पीड़िता को जेल भेज दिया गया। उन्नाव घटना में पीड़िता को न्याय नहीं मिला, उन्नाव पीड़िता का परिवार भी तबाह हो गया।
अखिलेश ने बताया कि एक सांसद पर बकरी चोरी के केस दर्ज हो रहे है। मऊ जिले में गोलीकांड हुआ, सोनभद्र कांड में कई लोगों की जान गई, पुलिस के टॉर्चर से लोग परेशान हो गए है। हमारी सपा पार्टी पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ी है, झांसी मामले में सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए, यूपी में कानून नहीं जंगलराज चलता है। आम जनता को परेशान किया जा रहा है।

About Author