यूपी विधानसभा चुनाव जीतने की होड़ में सपा की तयारी

यूपी में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी अपना दांव खेल रही है। कहीं कोई अपनी उपलब्धियां गिनवा रहा है तो कहीं कोई रैली निकाल रहा है। हर कोई 2022 के आने वाले चुनाव को जीतने के लिए आम जनता को लुभाने में लगा हुआ है।

इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने किसान नौजवान पटेल यात्रा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में आज रायबरेली पहुँची। जहां प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जगह जगह पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं शहर के एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि रायबरेली व अमेठी में इस बार सपा कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी।

यूपी में चुनाव के चलते राजनीतिक पार्टियों में घमासान

वहीं यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि डबल इंजन की मोदी व योगी सरकार होने के बाद भी उत्तर प्रदेश में किसान, नौजवान सब परेशान है। इस यात्रा के माध्यम से हम सबको आश्वस्त करते है कि सपा सरकार आने पर किसानों व नवजवानों को सुना जाएगा और नौकरियां भी दी जाएगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen − 6 =