दशहरा और दुर्गा पूजा पर चौकस है पुलिस: एसएसपी कलानिधि नैथानी

एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा दशहरा और दुर्गा पूजा पर पुलिस सुरक्षा को लेकर बयान जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि दशहरा और दुर्गा पूजा पर पुलिस ने अपने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी की कड़ी कार्यवाही

इस बार शहर मे लगभग 159 जगहों पर मूर्तियां स्थापित की गई हैं। शहर में 79 दुर्गा जी कि मूर्ति, 32 शोभायात्रा तथा 98 जगहों पर रावण दहन किया जायेगा। जिसमे सबसे बड़ा रावण दहन ऐशबाग के थाना बाजार खाला में किया जायेगा। जिसके लिए पहले ही लोगों से शांति वार्ता कर ली गयी है। जिनमे से कुछ जिम्मेदार लोगों को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने कहा सभी जगहों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

About Author