प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2021 में पीएम ने आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर कहा…

pm modi meeting with scientist
image source - google

आज शनिवार को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2021 में PM मोदी ने कहा कि आप सभी साथियों को हर साल प्रवासी भारतीय सम्मान देने की परंपरा है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी के मार्गदर्शन में जो यात्रा शुरू हुई उसमें अभी तक 60 अलग-अलग देशों में रहे करीब 240 लोगों को ये सम्मान दिया गया है, इस बार भी इसकी घोषणा की जाएगी।

1. दुनियाभर से हजारों साथियों ने भारत को जानिए क्विज कॉम्पीटिशन में हिस्सा लिया है। ये संख्या बताती है कि जड़ से भले दूर हो जाएं, लेकिन नई पीढ़ी का जुड़ाव उतना ही बढ़ रहा है। इस क्विज के 15 विजेता भी आज इस वर्चुअल समारोह से जुड़े हुए है। मैं सभी विजेता को बधाई देता हूं।

2. बीता साल हम सभी के लिए बहुत चुनौतियों का साल रहा है, लेकिन इन चुनौतियों के बीच विश्वभर में फैले भारतीय मूल के साथियों ने जिस तरह काम किया है, अपना फर्ज निभाया है वो हम सभी के लिए गर्व की बात है। यही तो हमारी मिट्टी के संस्कार हैं।

3. जब भारत आतंकवाद के सामने खड़ा हुआ तो दुनिया को भी इस चुनौती से लड़ने का नया साहस मिला। भारत आज भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए टेक्नोलॉजी का ज़्यादा इस्तेमाल कर रहा है।

4. कोरोना काल में आज भारत दुनिया के सबसे कम मृत्यु दर और सबसे अधिक रिकवरी रेट वाले देशों में है। आज भारत एक नहीं, बल्कि दो मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन के साथ मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार है।

5. पीएम ने कहा कि दुनियाभर में भारतीय समुदाय के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रिश्ता नाम का नया पोर्टल शुरु किया गया है। इस पोर्टल से मुश्किल समय में अपने समुदाय से संपर्क करना, उन तक पहुंचना आसान होगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 + ten =