पीएम ने IIM के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी, ओड़िशा की संस्कृति को लेकर कहा…

2nd Khelo India Winter Games
image source - google

आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा के संबलपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल हुए।

इस मौके पर पीएम ने कहा की 2014 तक भारत में 13 IIM थे, आज 20 आईआईएम हैं। आज IIM कैंपस के शिलान्यास के साथ ही ओड़िशा के युवा सामर्थ्य को मजबूती देने वाली एक नई शिला रखी गई है। IIM का ये स्थायी कैंपस ओड़िशा की महान संस्कृति और संसाधनों की पहचान के साथ ओड़िशा को मैंनेजमेंट की दुनिया में नई पहचान देने वाला है।

साल 2014 तक देश में रसोई गैस की कवरेज सिर्फ 55% थी। जब अप्रोच में स्थायी हल का भाव न हो तो ये ही होता है। 60 साल में रसोई गैस की कवरेज सिर्फ 55% थी, अगर देश इसी रफ्तार से चलता तो सबको गैस पहुंचने में ये शताब्दी आधी और बीत जाती। आज देश में गैस कवरेज 98% से भी ज़्यादा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 − five =