चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार सिंह ने दी इंसानियत की मिसाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज फिर एक पुलिस कर्मचारी ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। आप सभी ने अधिकतर लोगो के मुँह से सुना होगा की पुलिस कर्मचारियों में इंसानियत नाम की कोई जगह नहीं होती है। लेकिन ऐसा नहीं है कुछ पुलिस कर्मचारियों की वजह से पुलिस वालो का नाम ख़राब हुआ है लेकिन हमारे देश में अभी भी इंसानियत जिन्दा है। इस बात को लखनऊ पुलिस के चौकी इंचार्ज अरविन्द कुमार ने सिद्ध कर दिखया है।

बता दे की लखनऊ के थाना बाजार खाला क्षेत्र में एवरेडी चोराहे के पास आवारा जानवर के अचानक सामने आजाने से युवक की गाड़ी फिसल कर गिर गई। गाड़ी के फिसल कर गिरने से युवक को गंभीर चोटे आ गई और युवक पूरी तरह से लहूलुहान हो गया। इस घटना के दौरान घटना स्थल पर बिना किसी सूचना के क्षेत्र में गश्त कर रहे चौकी इंचार्ज मिल एरिया अरविंद कुमार सिंह ने दी उसकी मदद की। बता दे की चौकी इंचार्ज अरविन्द कुमार सिंह ने युवक को खुद उठा कर उसको रानी लक्षमी बाई हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। युवक के साथ हुए हादसे की खबर उसके परिजनों को दी। अरविन्द कुमार ने युवक की मदद कर इंसानियत की मिसाल कायम की है।

About Author