कानपुर : कांग्रेस की 136वी वर्षगांठ पर जिले में सरकार का विरोध, निकली संदेश यात्रा

Sandesh Yatra turned out
Kanpur

कानपुर :। जिले में कांग्रेस नेताओ ने पार्टी की 136वी वर्षगांठ को सरकार के खिलाफ विरोध के नाम कर दिया जिसके चलते कानपुर की आर्य नगर विधान सभा से संदेश यात्रा निकाली, जिसका नाम खेत खलियान किसान बचाओ नाम रखते हुए सरकार की किसान नीति का विरोध जताया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री का कहना है कि एक तरफ किसानों के नाम पर राजनीति की रोटियां सेंकने वाली बीजेपी सरकार अब किसानों के दर्द को सुनने के लिए तैयार नही है, जिसका बड़ा उदाहरण दिल्ली बार्डर पर अपना हक मांग रहे सैकड़ो किसान हैं जिनको अनदेखा किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी किसानों को उनका हक दिला कर रहेगी।

जिसके चलते इस संदेश यात्रा की शुरुवात की गई है, यात्रा के माध्यम से जन जन तक किसानों के साथ हो रहे अन्याय की जानकारी पहुंचाकर आम जन मानस को इस आंदोलन से जोड़ेगी और सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करके किसानों को हक़ दिलाएगी।

रिपोर्ट:-दिवाकर श्रीवास्तवा…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 − 1 =