ONGC Scholarship 2023: 48000, रुपये की स्काॅलरशिप के लिए इस तरह करें आवेदन

ONGC-Scholarship-2023

ओएनजीसी स्कॉलरशिप एससी/एसटी/ओबीसी और सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए एक विशेष स्कॉलरशिप का अवसर है, जो इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, एमबीए या मास्टर इन जियोफिजिक्स/जियोलॉजी प्रोग्राम के पहले साल में पढ़ रहे हैं। ओएनजीसी लिमेटेड द्वारा संचालित, अपनी सीएसआर पहल के तहत, हर साल दो हजार मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करती है। यदि आप एक भारतीय नागरिक हैं और तो आप ONGC छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। ONGC scholarship 2023 के लिए आवेदन कैसे करें? तथा अन्य संबंधित जानकारियों को विस्तार से जानने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।

ONGC छात्रवृत्ति 2023 पात्रता 

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता मानदंड का पालन करना चाहिए: –

  1. ओबीसी, एससी/एसटी और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र ओएनजीसी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  2. उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  3. उन्हें ओबीसी, एससी/एसटी या सामान्य वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
  4. जो भी छात्र बीई [बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग], एमबीबीएस [बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी], एमबीए [मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन], या भूविज्ञान/भूभौतिकी के पहले वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं वे ही इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र माने जाएंगे।
  5. छात्र जिस संस्थान से अध्ययन कर रहे हैं उन्हें AICTI, MIC, UGC, AIU, राज्य शैक्षिक बोर्ड, राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी प्राप्त होनी चाहिए। 
  6. छात्र को 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
  7. छात्र की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।  
  8. उम्मीदवारों को जीपीए/सीजीपीए में 10 में से न्यूनतम 6.0 अंक प्राप्त करने चाहिए।
  9. ओबीसी और सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए पारिवारिक आय 2,00,000 रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  10. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित छात्रों के लिए पारिवारिक आय INR 4,50,000 प्रति वर्ष, INR 37,500 प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ONGC छात्रवृत्ति लाभ

इस छात्रवृत्ति में उम्मीदवारों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे:-

  1. फाउंडेशन हर साल ओबीसी वर्ग के लिए 500 छात्रों, सामान्य वर्ग के 500 छात्रों और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1000 छात्रों का चयन ओएनजीसी छात्रवृत्ति से लाभान्वित करने के लिए करेगा।
  2. छात्रों को आवेदन के समय किसी अन्य छात्रवृत्ति से लाभ प्राप्त नहीं करना चाहिए।
  3. चयनित छात्रों को प्रति माह INR 4,000 प्राप्त होगा, जो कि INR 48,000 प्रति वर्ष है।
  4. ओएनजीसी फाउंडेशन महिला छात्रों के लिए कुल छात्रवृत्ति सीटों का 50% आरक्षित करता है।

अनिवार्य दस्तावेज

  1. पासपोर्ट साइज फोटो
  2. जाति प्रमाण पत्र
  3. आयु प्रमाण पत्र (या तो जन्म प्रमाण पत्र या दसवीं कक्षा की मार्कशीट)
  4. बारहवीं कक्षा की मार्कशीट (बीई और एमबीबीएस करने वाले छात्रों के लिए)
  5. स्नातक अंक पत्र (एमबीए और भूविज्ञान / भूभौतिकी में मास्टर करने वाले छात्रों के लिए)
  6. सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी वार्षिक आय प्रमाण पत्र 
  7. बैंक विवरण जिसमें बैंक का नाम, लाभार्थी का नाम, बैंक शाखा और IFSC कोड शामिल हैं
  8. पैन कार्ड 

ONGC Scholarship 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

आवेदन करने के लिए नीचे दिये गए स्टेप्स को फॅालो करें। 

  • सबसे पहले स्काॅलरशिप के आधिकारिक वेबपेज पर जाएं। 
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा। 
  • स्क्रीन पर आपको Apply For The Scholarship का विकल्प दिखाई देगा। 
  • छात्रवृत्ति में आवेदन करने के लिए आपकी स्क्रीन पर दिशानिर्देश प्रदर्शित होंगे। 
  • दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद चेकबॅाक्स को टिक कर दें। 
  • अब continue पर क्लिक करें। 
  • आपके सामने अब आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा। 
  • यहां पर आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी। 
  • अब सभी दस्तावेजों को अपलोड करके सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट लें और इसे संगठन के संबंधित कार्यालय में जमा करें। 

निष्कर्श

हर किसी को शिक्षा पाने का अधिकार है। परंतु किन्हीं कारणों के वजह से कुछ लोग अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते। जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं वे उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर पाते हैं परंतु, आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए ऐसा कर पाना मुश्किल होता है। ONGC द्वारा शुरु की गई यह छात्रवृत्ति इसी समस्या को देखते हुए शुरु करी गई है। ONGC scholarship 2023 से संबंधित किसी अन्य जानकारी के लिए नीचे दिये गए कमेंट बॅाक्स में हमें लिखे एवं जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें। 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen − 7 =