भारत चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी का एक और सवाल

indo china border dispute
image source - google

कांग्रेस केंद्र सरकार पर भारत चीन सीमा विवाद को लेकर हमलावर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार एक के बाद एक सवाल केंद्र सरकार से कर रहे हैं। आज राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा की चीन आक्रमण के खिलाफ हम एकजुट खड़े हैं। क्या भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया है?

इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने सवाल उठाया था कि चीन ने हमारे सैनिकों को मारा और जमीन पर कब्जा किया। इतने टकराव के बाद भी चीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ क्यों कर रहा है?

राहुल के इन सवालों पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहले कांग्रेस ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए फिर कांग्रेस ने चीन को जमीन दी। राहुल गांधी डोकलाम मामले के दौरान गुप्त रूप से चीन एंबेसी जाते हैं। महत्वपूर्ण परिस्थितियों के दौरान राहुल गांधी देश को परिभाषित करने और सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने की कोशिश की है। क्या यह एमओयू का प्रभाव है?

बता दें इस समय लगातार भारत और चीन के बीच कमांडिंग लेवल की बैठक हो रही है। इसमें विवाद को हल करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक लगभग 6 से 7 बैठके हो चुकी हैं। भारत का सीधा कहना है कि सीमा पर पहले जैसी स्थिति बनाने के लिए चीन को पीछे हटना होगा। अब यदि चीन ये बात मान जाता है तो दोनों देशों के बीच तनाव कम हो जाएगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × 1 =