महाराष्ट्र में लागू हुआ रात्रि कर्फ्यू, IPL पर पड़ेगा ये असर

Maharashtra Corona News
image source - google

देश में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ने लगे है। सिर्फ पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आये है और 478 लोगों की मौत हुई है।

इन मामलों को देखते हुए सरकार सतर्क हो गयी है और एक बार फिर सख्ती करना शुरू कर दिया है। NCP नेता नवाब मलिक ने बताया कि महाराष्ट्र में आज रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। राज्य में मॉल, सिनेमाघर और मनोरंजन के साधन बंद रहेंगे।

आवश्यक सेवाओं की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा। IPL को लेकर सिर्फ खेल को अनुमति दी गई है। वहां दर्शकों को जाने की इजाजत नहीं रहेगी।

कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में आये इतने मामले

जो IPL में हिस्सा लेने वाले लोग रहेंगे उन्हें एक ही जगह आईसोलेट रहना पड़ेगा। रिले के जरिए लोग खेल देख पाएंगे लेकिन किसी भी प्रकार की भीड़ नहीं हो सकती। इस आधार पर अनुमति दी गई है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

9 − nine =