गोण्डा : कचरे में आग लगाकर नगर पालिका उड़ा रहा NGT के नियम-कानून की धज्जियां

municipality blowing fire in garbage
Gonda

गोण्डा :। सरकार प्रदूषण से देश को बचाने की लाख कोशिशें कर ले कितने भी कानून बना ले लेकिन गोंडा जिले में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों तथा नगर निकायों के चुने हुए पदाधिकारी सरकार द्वारा बनाये गए नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते नज़र आ रहे हैं। गोंडा में नगर पालिका परिषद को एन जी टी के नियमो का जरा भी खयाल नही है। शहर से सटे पूरे शिवा बख्तावर स्थित डंपिंग ग्राउंड में शहर के डंप कूड़े को जलाने का काम किया जा रहा है।

जी हां गोण्डा जिले के ग्राम पंचायत पुरेशिवा बख्तावर में गोंडा अयोध्या हाईवे के ठीक बगल पूरे शहर के कूड़े कचरे के ढेर जो कि नगर पालिका परिषद के द्वारा कई वर्षों  से फेंक जा रहा है। इन कूड़ो कचरो की सड़न से तमाम प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं यही नही इन कचरों में आग लगा दी गई है जिससे निकलने वाला धुआं पूरे शहर को अपनी आगोश में ले रहा है। हालांकि NGT द्वारा कूड़ों को जलाने पर रोक भी लगाई गई है और ऐसा करने वालों के ऊपर जुर्माने लगाने का भी प्रावधान है लेकिन नगर पालिका परिषद एक सरकारी तंत्र है इसलिए यहाँ के अधिकारी जुर्माने से नहीं डर रहे है, हैरत की बात तो ये है कि नगर पालिका परिषद इस तरह से लोगो के जीवन के खिलवाड़ करने में जुटा है कि वह शहर के मरे हुए जानवरो को मिट्टी में दफन करने के बजाय इसी कूड़े के ढेर में फिकवा देता है जिसकी सड़न से और भयंकर बीमारी फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।

इस समस्या से परेशान होकर आस पास के लोगो ने पिछले साल पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश, मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा जिलाधिकारी को लिखित शिकायत भी की थी। उसके बावजूद अभी तक नगर पालिका परिषद इस समस्या पर अमल करने को तैयार नही है। वही जब इस पूरे मामले पर नगर पालिका के अधिकारियों, व ई ओ से बात की गई तो वे कैमरे पर कुछ भी बोलने से परहेज करते दिखे।

आपको बता दें गोंडा में नगर पालिका खड़ाऊ राज के सहारे चल रहा है यहां से निर्वाचित पालिका अध्यक्षा उजमा राशिद हैं। लेकिन उनकी जगह पर उनके पिता कमरुद्दीन जो पूर्व में पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं सारा कार्यभार देख रहे हैं। उजमा राशिद केवल कुछ कार्यक्रमों में ही गोंडा में नजर आती हैं अध्यक्ष की कुर्सी पर भी उनके पिता कमरुद्दीन विराजमान नजर आते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि जब उच्च पदों पर आसीन लोग ही खड़ाऊ राज के सहारे सब कुछ चला रहे हैं तो फिर आम जनता का भला कैसे होगा।

 रिपोर्ट:-अतुल कुमार यादव…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

sixteen + one =