EPDS Bihar Ration Card List 2021। ऐसे देखें Status और करें डाउनलोड

epds-Bihar

Epds Bihar: ration card के बहुत फायदे हैं कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आपको अपनी पात्रता राशन कार्ड से साबित करनी होती है। राशन कार्ड के बदौलत आपको खाद्य पदार्थ भी बहुत कम कीमत पर उपलब्ध करवाए जाते हैं। इस लिए आजकल राशन कार्ड होना अनिवार्य हो गया है।

क्या है Epds Bihar?

बिहार सरकार ने राशन कार्ड से जुडी सारी सुविधाएं online उपलब्ध करा दी है। जिससे अब बिहार के लोग अपना ration card ऑनलाइन बनवा सकते हैं और साथ ही डाउनलोड व राशन कार्ड का स्टेटस भी ऑनलाइन चेक कर सकते है।

राशन कार्ड की सेवा केंद्र सरकार की है लेकिन इसका संचालन राज्य सरकारें करती है। यह ही नहीं राशन कार्ड से मिलने वाली सेवा आपके राज्य के हिसाब से होती है और इसके आधिकारिक वेबसाइट (Ration card online official website) भी अलग-अलग राज्य के लिए अलग-अलग होती हैं।

अब ऑनलाइन की यह सुविधा आप सभी को बिहार की सरकार ने उपलब्ध करवा दी है। इसके लिए EPDS Bihar – पोर्टल शुरू किया गया है। यहां पर आप राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। EPDS Bihar वेबसाइट की शुरुआत करने से लोगों को बहुत सुविधा मिल रही है।

आप सभी को पता है कि Ration Card बनाना अब बहुत जरूरी हो चुका है। इसलिए जिन लोगों ने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है वह अपना राशन कार्ड जल्द बनवा लें। साथ ही राशन कार्ड से मिलने वाले लाभ भी लें। इसके लिए हम आपको यहां Ration card Online Apply करने के तरीके बताने जा रहे है।

Types of ration card

सबसे पहले आपको ये जानना ज़रूरी है कि राशन कार्ड सबके लिए एक नहीं होता है। अलग-अलग वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग कार्ड बनते है। मुख्य तौर पर बिहार में राशन कार्ड तीन तरह के होते हैं। जिसमें लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति के हिसाब से देख कर सरकार उनको राशन कार्ड देती है।

1. APL Ration Card (अबव पॉवर्टी लाइन) यह गरीबी रेखा के ऊपर आने वाले परिवारों को दिया जाता है। APL राशन कार्ड का रंग केसरिया होता है।

2. दूसरा राशन कार्ड जो सरकार देती है वह है BPL (बिलो पावर्टी लाइन) जिसमें गरीबी रेखा के निचे आने वाले परिवारों को रखा जाता है। इस प्रकार के राशन कार्ड या तो गुलाबी या लाल रंग के होते हैं।

3. फिर तीसरा है AAY (अंत्योदय) यह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को जारी किया जाता है इस प्रकार के राशन कार्ड पीले रंग के होते हैं।

4. इसके अलावा एक राशन कार्ड और दिया जाता है, जो बुजुर्गों के लिए होता है। इसे अन्नपूर्णा राशन कार्ड कहा जाता है। इसमें बुजुर्गों के साथ-साथ पेंशन लेने वाले लोगों को भी लाभ दिया जाता है।

इन अलग-अलग तरह के Ration Card की मदद से सरकार लोगों को उनकी ज़रूरत के अनुरूप सामान देकर मदद कर सकती हैं। यहां तक की आप सभी किसी नज़दीकी राशन की दुकान से अपने-अपने राशन कार्ड को दिखा कर राशन ले सकते हैं।

राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

बिहार नए राशन कार्ड के लिए फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ Documents कि जरुरत होती है।

1. वोटर आईडी कार्ड (Voter ID),
2. परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड
3. घर का बिजली बिल,
4. एलपीजी कनेक्शन के नंबर
5. आवासीय प्रमाण पत्र
6. परिवार के सभी सदस्य की फोटो

आपको इन सभी डाक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ेगी। आप अपने इन दस्तावेजों की मदद से आसानी से नए राशन कार्ड को बनवा सकते है। अगर आप बिहार से हैं और राशन कार्ड की सूची (ration card list check epds bihar) को देखना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपके पास ऑप्शन मौजूद है।

Raton Card List कैसे चेक करें

• सबसे पहले epds bihar के आधिकारिक वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर जाएं। वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने Home Page खुलकर आएगा। इसके बाद RCMS epds bihar वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आप सभी जिलों की डिटेल चेक कर सकते हैं। लेकिन आपको अपना ration card चेक करना है तो अपना डिस्ट्रिक्ट सेलेक्ट कर ले।

• जिला सेलेक्ट करते ही आपको शो के बटन पर क्लिक करना होगा। शो पर क्लिक करते ही आपके सामने New Page Open हो कर आ जायेंगे। जिसमें रूलर और अर्बन दो ऑप्शन दिखाई देंगे। आप अपने एरिया को चुनिए, अगर आप रूरल के हैं तो उसपर जाए या अगर आप अर्बन के हैं तो अर्बन पर क्लिक करें। अब आपके सामने ब्लॉक की जानकारी आएगी, अपने ब्लॉक को सेलेक्ट करना होगा।

• ब्लॉक का चयन होने के बाद आपको अपने पंचायत को चुनना होगा। पंचायत के बाद आपको अपने गांव का चयन करना होगा। फिर आपको FPS NAME यानी की आपका जो भी डीलर है। उसका चयन करना है। डीलर का चयन करने के बाद आपके सामने राशन कार्ड की लिस्ट आ जाएगी।

• इस लिस्ट में आपका नाम, राशन कार्ड नंबर दिखाई देगा, राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करने के बाद आप अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन Download भी कर सकेंगे। पहला पेज में आपका नाम नहीं दिखाई देता है तो आप अगला पेज चेक कर सकते है।

E-PDS परियोजना की प्रमुख विशेषताएं क्या है?

• बिहार के सभी नागरिकों को SMS के जरिये राशन कार्ड के बारे में जानकारी देते रहना।

• सभी प्रकार के वाहनों पर निगरानी और उनको ट्रैक करते रहना।

• कोई भी डाटा मिलता है तो उसे एमआईएस में अपडेट करना।

• National खाद्य Security अधिनियम की धारा 14 के तहत दी गई हेल्पलाइन और कॉल सेण्टर की मदद से सभी ग्राहकों की शिकायतों का निवारण करना।

• एनएसएफ अधिनियम 12 (2) (ई) के अनुसार सभी प्रकार के परिवहन में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन के अंदर जीपीएस और लोड सेल्स को इंस्टॉल है या नहीं और ये काम करते है या नहीं इसकी जानकारी रखना।

• सरकार की तरफ से राशन की जितनी भी दुकानें हैं, उनमें बैंक खाते हो सुनिश्चित करना।

राज्य में स्वसंचालित भंडारण की तैयारी। राशन कार्ड से जुड़े किसी भी नागरिक को अगर शिकायत है तो उसकी सहायता के लिए हेल्पडेस्क से निवारण करना।

• कंप्यूटर का इस्तेमाल करके डाटा सही टाइम पर बनाना और उसे सरकारी दफ्तर में जमा करना।

हर State के अपने नियम-कानून, लाभकारी सरकारी योजनाएं होती है। किस तरह से उनकी ज़रूरी चीज़ें आम जनता तक पहुचानी है ये उस राज्य की सरकार पर पर निर्भर करता है। लेकिन राशन कार्ड हर राज्य में बहुत ज़रूरी है।

सरकार को Ration Card से लोगों की पहचान और उनकी कितनी ज़रूरत ये पता चल जाता है। बिहार में अब EPDS Bihar ऑनलाइन प्रक्रिया से लोगों को काफी आसानी से राशन कार्ड बनवाने में मदद हो रही है और इसके साथ ही अगर किसी तरह की जानकारी चाहिए राशन कार्ड से जुडी हुई तो वो भी उन्हें मिल जाती है।

निष्कर्ष: इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि EPDS Bihar क्या है और इसे लांच करने का सरकार का क्या उद्देश्य है। इसके साथ ही अपने जाना कि Ration Card को आप कैसे online बनवा सकते है और Download कर सकते है।

इन सरकारी योजना के बारे में भी जानें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है? । PM Kisan Samman Nidhi Yojna Registration

MP E-Uparjan 2021 registration and login process in hindi

Saksham Yuva Yojana 2021: पात्रता, पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेज क्या है?

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − ten =