सीएम कार्यालय में तैनात चारों विशेष सचिवों को आवंटित किए गए ये नए विभाग

उत्तर प्रदेश के सीएम कार्यालय में तैनात चारों विशेष सचिवों को उनके विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। आवंटन से संबंधित फाइलें सचिव मृत्युंजय कुमार नारायण के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ के पास अनुमोदन के लिए भेजी जाएंगी। किसी विशेष सचिव की गैरमौजूदगी में उनका काम देखने के लिए लिंक अधिकारी को भी नामित किया गया है।

विशेष सचिव शुभ्रांत शुक्ला को मिली नई जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, अमित सिंह रिग्जियान के लिंक अधिकारी होंगे और अमित सिंह के लिंक अधिकारी अजय कुमार सिंह होंगे। जबकि शुभ्रांत कुमार शुक्ला के लिंक अधिकारी अजय कुमार सिंह होंगे। वहीं विशेष सचिव शुभ्रांत कुमार शुक्ला को नई जिम्मेदारी के तौर पर राज्य संपत्ति विभाग का नया मुखिया बनाया गया है और उन्होंने अपना काम भी शुरू कर दिया है। बता दें, इससे पहले योगेश शुक्ल राज्य सम्पत्ति अधिकारी थे।

अमित शाह और बीजेपी पर किताब लिखने वालों को सीएम योगी ने दी बधाई

शुभ्रांत कुमार के पास वर्तमान में प्रांतीय रक्षक दल, कौशल विकास, राजस्व, कृषि, न्याय, संस्कृति, सिंचाई (यांत्रिक) और बाढ़ नियंत्रण, होमगार्ड, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल, मत्स्य उत्पादन, परती भूमि विकास, खाद्य, रसद, प्रोटोकाल, चीनी उद्योग व गन्ना विकास, समन्वय, विधायी, निर्वाचन, आश्वासन प्रकोष्ठ, खादी एवं ग्रामोद्योग, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण, वित्त, कर, निबंधन और केंद्र सरकार से संबंधित समन्वय कार्य के साथ-साथ अब राज्य सम्पत्ति विभाग की भी जिम्मेदारी है।

About Author