देश को मिली कुछ राहत, पिछले 24 घंटे में कोरोना मामलों में आई इतनी गिरावट

Coronavirus cases
image source - google

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे थे आलम यह था कि 24 घंटे में चार लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे थे, लेकिन अब नए आंकड़े जो सामने आए हैं उनमें काफी गिरावट देखी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 3,68,147 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,99,25,604 हुई। 3,417 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,18,959 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,13,642 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,62,93,003 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,71,98,207 हो गया है।

जीत के बाद भी CM Mamata Banerjee जाएंगी न्यायालय, जानें कारण

हालांकि अभी भी यह आंकड़ा काफी ज्यादा है। लेकिन अगर इसी तरह कोरोना के मामलों में गिरावट आती रही तो देश में लॉकडाउन लगने की संभावना ना के बराबर हो जाएगी और एक बार फिर देश तेजी के साथ विकास की ओर बढ़ेगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × 3 =