नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी सहित सभी ने किया नमन

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti
image source - google

आज 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती है। अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उनके साहस और वीरता के सम्मान में पूरे देश में आज का दिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेता जी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्रीय नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाता रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।

OTT प्लेटफार्म को लेकर मचे बवाल पर क्या बोले महाराष्ट्र गृह मंत्री?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा संपूर्ण राष्ट्रीय नेता जी के पराक्रम और अविरल संघर्ष के लिए सदैव ऋणी रहेगा। उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें एक अभूतपूर्व श्रद्धांजलि दी है। समस्त देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten − seven =