बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने की फायरिंग एक की मृत्यु दो घायल

Nepal police firing on the border
image source - google

भारत नेपाल सीमा को लेकर तनाव के बीच नेपाल पुलिस की ओर से फायरिंग की गई है। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और 2 लोग घायल हुए हैं। यह घटना भारत-नेपाल सीमा के पास बिहार के सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र में जानकीनगर बॉर्डर की है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार फाइटिंग दो गुटों में हुए विवाद के बाद की गई थी।

नेपाल पुलिस ने दी सफाई

इस घटना के बाद नेपाल पुलिस ने अपनी सफाई में कहा कि वह लोग पुलिस का हथियार छीन कर भाग रहे थे। जिसके बाद उन्हें रोकने के लिए गोली चलाई गई थी। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि बॉर्डर पर जाने को लेकर विवाद हुआ था और नेपाल पुलिस ने गोली चला दी।

सूत्रों के अनुसार नेपाल पुलिस की ओर से भारतीय नागरिकों पर बिहार के सीतामढ़ी में 16 राउंड फायरिंग की गई है और एक भारतीय नागरिक को भी पकड़ लिया है। इस घटना के तुरंत बाद भारतीय सशस्त्र बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और फायरिंग की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।

नेपाल की ओर से फायरिंग ऐसे समय में की गई है। जब पहले से ही सीमा को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव है और अब नेपाल की इस हरकत की वजह से भारत से तनाव और बढ़ गया है। दरअसल नेपाल में कुछ दिनों पहले एक नक्शा पेश किया था। जिसमें भारत के काला पानी और लिपुलेख सहित तीन हिस्सों को अपना बताया था । इसे लेकर भारत और नेपाल के बीच विवाद है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten − seven =