जल्द ही नेहा कक्क्ड़ के घर में बजेगी शहनाई

google

वैसे तो नेहा कक्क्ड़ अपने टेलेंट और अपनी क्यूट्नेस को लेकर अधिकतर सुर्खियों में बनी रहती है।इस समय नेहा कक्क्ड़ इंडियन आइडल के शो को जज कर रही है। वे अधिकतर एक मशहूर गायिका के लिए हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में आने की कोई और ही बजह है। जिसे सुनकर शायद आप हैरान रह जायेगे।

नेहा के लिए लड़का ढूंढ लिया गया है

दरअसल अपनी शादी को लेकर नेहा चर्चा में आई हैं। जैसा की आप सब को पता है की नेहा कक्कड़ का हाल ही में अभिनेता हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप हुआ था। जिसके बाद नेहा को कई बार कई मौकों पर हिमांश को याद करते और रोते हुए देखा गया था। हिमांश से ब्रेकअप के बाद नेहा काफी नर्वस हो गई थी। इसी के चलते हाल ही में एक खबर सामने आई है कि नेहा लिए अब लड़का ढूंढ लिया गया है।

आखिर कौन है वह दूल्हा

अब इस खबर को सुनकर आप सभी के मन में ये जानने की इच्छा हो रही होगी की आखिर नेहा का होने वाला दूल्हा कौन है।आइये आपको बताते है की नेहा के लिए जो लड़का बुआ ने ढूंढा है वो लड़का वकील है।अब आप सोच रहे होंगे की कौन बुआ कौन वकील कौन सा दूल्हा। ऐसे हजारों सवाल आपके दिमाग में होंगे।

कौन है वो बुआ जिन्होंने नेहा लिए लड़का ढूँढा है

अब आप सोच रहे होंगे की आखिर नेहा की ये बुआ हैं कौन? तो मै आपको बता दूँ की ये बुआ और कोई नहीं बल्कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हैं। भारती ने नेहा के लिए ये लड़का ढूंढा है। दरअसल इस वीकेंड मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू के साथ नजर आने वाली हैं। उसी शो का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे भारती नेहा की शादी की बात करती नजर आ रही है।

बुआ ने नेहा की शादी के लिए हाँ भी कह दी है

दरअसल इस वीडियो में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह कहती हैं मैंने नेहा के लिए लड़का देख लिया है, मैं कल ही उसके साथ डेट पर गई थी। इस पर नेहा चौंक जाती हैं और कपिल कहते है कि लड़का नेहा के लिए देखा है तो तू क्यों डेट पर गईं? इस बात का जवाब देते हुए भारती कहती हैं कि वो कोर्ट की डेट पर गईं थीं और लड़का वकील है और लड़के को मैंने हां कर दी है।

अब तो यह शादी पक्की है

गौरतलब है कि इससे पहले नेहा कृष्णा के साथ वाला वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में कृष्णा सपना के किरदार में थे और नेहा से कहते हैं कि, ‘नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल की अर्चना पूरन सिंह हैं। अर्चना जी यहां हंस-हंसकर पैसा कमा रही हैं और नेहा इंडियन आइडल में रो-रोकर पैसा कमा रही हैं।’ इस बात पर सभी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। नेहा खुद भी हंसते हुए कृष्णा पर चिल्लाने लगती हैं। बता दें कि ये एपिसोड आज रात प्रसारित होने वाला है।

About Author