Navratri 2021 Special- नवरात्र के दूसरे दिन कैसे करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, राशि के अनुसार किस रंग के पहने कपड़े

ma brahmcharini puja

Navratri 2021– 07 October से नवरात्र शुरू हो चुके हैं। नवरात्री में दुर्गा माता के नौ रूपों की नौ दिन उपासना की जाती हैं। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी स्वरुप की पूजा की जाती हैं। ब्रह्मा का अर्थ हैं तपस्या और चारिणी का अर्थ आचरण करने वाली, माँ पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए हज़ारो वर्षो तक ब्रह्मचारी बन कर घोर तपस्या की थी। इस कठिन तपस्या के कारण माता का नाम तपश्चारिणी अर्थात् ब्रह्मचारिणी पड़ गया। माता ब्रह्मचारिणी श्वेत वस्त्र पहनती हैं और उनके दाएं हाथ में जपमाला तथा बाएं हाथ में कमंडल विराजमान हैं।

कैसे करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी का है जो पूर्ण रूप से ज्योतिर्मय है। मां ब्रह्मचारिणी सदैव शांत और संसार से विरक्त होकर तपस्या में लीन रहती हैं। कई वर्षो की कठोर तप के कारण इनके मुख पर आश्चर्यजनक तेज और आभामंडल मौजूद रहता है। मां को साक्षात ब्रह्म का स्वरूप गया है और यह तपस्या की प्रतिमूर्ति भी हैं। मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की उपासना कर सहज की सिद्धि प्राप्ति होती है। माँ को चीनी का भोग लगता हैं, और ब्राह्मण को भी दान में चीनी ही दी जाती हैं| देवी मां ब्रह्मचारिणी की सामने दीपक, पुष्प, फल, चुनरी, चूड़ी आदि अर्पण करे| साफ़ कपडे पहन कर आसान पर विराजमान होकर निम्न मन्त्र का लगभग 108 बार जाप करें|

Navratri 2021: जानें kalash Sthapana की पूर्ण सामग्री और शुभ मुहूर्त के बारे में

राशि के अनुसार पूजा में किस रंग के पहने कपड़े

नवरात्री के पावन त्यौहार में आप अपने राशि के अनुसार नौ दिन तक अलग रंग के कपडे पहन कर गृह स्वामी को खुश कर सकते हैं, जिससे आपकी किस्मत में भी कुछ बदलाव आ सकता हैं|

मेष: आप अपनी राशि और ग्रह के अनुसार इस नवरात्रि पर्व पर शक्ति आराधना के लिए पीले रंग के कपड़े पहनें, जिससे आपको राशि के ग्रह और शक्ति की कृपा का पूरा लाभ मिले|

वृषभ: वृषभ राशि वाले इन नौ दिनों में धन संपत्ति और हर तरह का सुख प्राप्त करने के लिए अपने राशि के देवता शुक्र और महागोरी मां प्रसन्न करें| इसके लिए सफेद और पिंक कलर के कपड़े पहनकर पूजा करें| इससे उनके सोचे हुए काम पूरे होंगे|

मिथुन: मिथुन राशि वाले लोग नवरात्रि पर्व पर चंद्रघण्टा और राशि स्वामी बुध के लिए हरे रंग के पहनें और इससे उनके काम में कोई रुकावट नहीं आएंगी|

कर्क: कर्क राशि वाले लोग नवरात्रि पर्व पर सफ़ेद या हलके रंग के कपडे पहने, जिससे राशि स्वामी चंद्रमा की कृपा हो तथा जीवन में सुख प्रकट हो|

सिह: सिंह राशि वालों को सूर्य से संबधित दोष दूर करने के लिए इस नवरात्री में पीले रंग के वस्त्र पहनना चाहिए जिससे देवी कुष्मांडा खुश हो और जीवन में कृपा बरसे|

कन्या: कन्या राशि वाले भक्तो को इस नवरात्री बुध के अनुसार हरे, सफेद या हल्के हरे रंग के वस्त्र पहनना हैं जिससे उनकी राशि की देवी भुवनेश्वरी देवी खुश हो|

तुला: तुला राशि वाले इस नवरात्र धनवान बनने के लिए राशि स्वामी शुक्र के अनुसार सफेद और हल्के रंग के कपड़े पहनें|

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों को इस नवरात्रि पर्व में शैलपुत्री देवी को खुश करने के लिए लाल और केसरीया वस्त्र पहनना हैं, जिससे इस राशि के देवता मंगल देव प्रसन्न हो|

धनु: धनु राशि वालों को इस नवरात्री राशि स्वामी गुरू के अनुसार पीले रंग के कपड़े पहनना हैं, जिससे उनके हर काम पूरे होंगे|

मकर: मकर राशि वालों को इस नवरात्री नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए, जिससे कालिका माता प्रसन्न होगी और उनके जीवन में एक नया बदलाव आएगा|

कुंभ: कुंभ राशि वाले इस नवरात्री शनि देव को खुश करने के लिए काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र पहने इससे कालरात्री देवी और शनि देव खुश होंगे जिससे आपके जीवन की होगी|

मीन: मीन राशि वाले इस नवरात्री में महालक्ष्मी को खुश करे और केसरिया, पीले या हल्के रंग के वस्त्र धारण करें| मीन राशि के लोगों पर राशि स्वामी गुरू देवता भी खुश होने वाले हैं|

Navratri 2021 नौ दिन की पूजा में पहने नौ रंग के यह वस्त्र

07 October को नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन होता हैं, तो हर राशि का व्यक्ति इस दिन ग्रे कलर के कपड़े पहन सकते हैं| ऐसा करने से उनके जीवन से नकारात्मकता दूर होती है।

08 October यानी मां ब्रह्मचारिणी के द‍िन आपको नारंगी रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

09 October को मां चंद्रघंटा की पूजा होगी और माँ दुर्गा के भक्तों को सफ़ेद रंग का वस्त्र पहनना हैं, इससे उनको मानसिक शांति मिलेंगी|

10 October को नवरात्री का चौथा दिन हैं जिसमे सभी भक्तो को मां दुर्गा का प्रिय लाल रंग भक्तों को पहनकर मां कुष्मांडा की पूजा करनी हैं| इससे आपके शत्रु आपसे दूर रहेंगे|

11 October को नवरात्री के पांचवे दिन स्कंद माता की पूजा करने के लिए ‘रॉयल ब्लू’ कलर के कपड़े पहनना शुभ माना जाएगा| इससे आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।

12 October नवरात्री के छठे दिन मां कात्यायनी के भक्तो को पीले रंग का कपड़ा पहनना हैं जिससे वह हमेशा सुखी और समृद्ध बने रहें|

13 October को नवरात्री के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होगी, सभी भक्तो को इस दिन ‘हरे’ रंग का कपड़ा पहनना हैं| इससे आपके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होगी।|

14 October को नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा होगी। इस दिन आपको मोर वाला हरा रंग का कपडा पहनना हैं| इससे आपके जीवन में सभी मुश्किलें दूर होंगी|

15 October को मां सिद्धिदात्रि की पूजा करने के लिए भक्तों को इस दिन बैंगनी रंग का वस्त्र धारण करना हैं और ऐसा करने से आपसे बीमारी दूर रहेंगी।

नवरात्रि का पावन त्‍योहार विशेष रूप से मनाया जाता है। यह रंग माँ के अलग-अलग रूपों के आधार पर तय किए गए हैं| लोग नौ दिन का व्रत रखकर बेहद ही श्रद्धा और प्रेमभाव के साथ माता रानी की पूजा करते है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 − 11 =