Navratri 2021: जानें kalash Sthapana की पूर्ण सामग्री और शुभ मुहूर्त के बारे में

navratri kalash sthapit shubh muhurt

Shardiya Navratri Kalash Sthapana 2021: नवरात्रि कल यानि 7 अक्टूबर 2021 गुरुवार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारम्भ हो रही है। नवरात्री के पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की जाती है और इसके बाद से अगले 9 दिनों तक माँ के 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।

लेकिन ऐसे में कई लोगों को कलश स्थापित करने का सही तरीका व शुभ मुहूर्त नहीं पता होता और वह किसी भी समय कलश स्थापित कर देते हैं ऐसे में उन्हें मां की विशेष कृपा नहीं मिलती। इसलिए शुभ मुहूर्त और सही तरीके का पता होना बहुत आवश्यक है।

कलश स्थापना के लिए सामग्री

कलश स्थापित करने में कुछ सामग्री का उपयोग होता है जैसे
1.मिट्टी
2. 7 तरह के अनाज
3.जल या गंगाजल
4.कलावा
5.सुपारी, इलाइची,चन्दन,सिक्का
6.आम या अशोक के पत्ते
7.कच्चा साबुत चावल
8.जटा वाला नारियल
9.लाल कपड़ा
10.फूल और फूल माला इसके अलावा पीपल, जामुन, बरगद, अशोक और आम के पत्ते होने चाहिए। यदि सभी नहीं मिल पाते तो इनमें से किन्ही दो प्रकार के पत्ते आप ले सकते हैं।

Shardiya Navratri 2021: जानें घटस्थापना का मुहूर्त, महत्व और विधि

Kalash Sthapna का शुभ मुहूर्त

कल 7 Octuber को नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 7 मिनट तक है। यदि आप इस मुहूर्त में कलश स्थापित नहीं कर पाते हैं तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक कलश स्थापित कर सकते हैं।

कलश स्थापना 2021 मंत्र 

हाथ में जल और कुश लेकर नीचे दिए गए मंत्र का उच्चारण करें और पूजन सामग्री पर छीटें मारें।

गंगे! च यमुने! चैव गोदावरी! सरस्वति!
नर्मदे! सिंधु! कावेरि! जलेSस्मिन् सन्निधिं कुरु।।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

13 + 10 =