NATIONAL CRUSH OF INDIA Male And Female
सोशल मीडिया ऐसा माध्यम है जिसके जरिए रातों-रात कोई व्यक्ति स्टार बन सकता है। भारत में सोशल मीडिया बहुत ही बड़े स्तर पर उपयोग में आती है। सोशल मीडिया में वह ताकत है जिससे कोई भी व्यक्ति कुछ अलग करके फेमस हो सकता है। कुछ लोग अपने टैलेंट के द्वारा social media पर छा जाते हैं वहीं कुछ लोग कुछ भी उल जलूल हरकतें करके भी फेमस हो जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ बिना कुछ किए भी सिर्फ अपनी खूबसूरती या फिर गुड लुक्स और बॉडीबिल्डिंग करके भी लोग फेमस हो जाते हैं।
आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि भारत में सोशल मीडिया के माध्यम से लोकप्रियता हासिल करने में किन स्टार्स ने झंडे गाड़े हैं और देश में सभी के चहेते बन गए हैं। इन्हें नेशनल क्रश ऑफ इंडिया की उपाधि भी जनता के द्वारा दे दी गई है. इस लेख में हम आपको बताएंगे भारत के पांच नेशनल क्रश मेल और फीमेल दोनों ही।
National Crush Of India Female
• फीमेल नेशनल क्रश ऑफ इंडिया में पहला नाम है Rashmika Mandanna का। रश्मिका मंदाना साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं और बेहद टैलेंटेड है। इन्होंने कई सारी हिट फिल्मों में कार्य किया है जैसे कि डियर कॉमरेड, गीता गोविंदम आदि। जल्दी ही यह अपना बॉलीवुड अपीयरेंस भी देने वाली है। गूगल ने रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश ऑफ इंडिया डिक्लेअर कर दिया था जिसका श्रेय इंटरनेट असिस्टेंट टूल को जाता है।
• इसी श्रंखला में दूसरा नाम है Shirley Setia का। शिरले सेतिया अपनी मनमोहक आवाज और क्यूटनेस के लिए फेमस है ।उनकी बहुत ही प्यारी आवाज उनके क्यूट से फेस पर बहुत सूट करती है। शिरले सेतिया ने अभी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है फिल्म निकम्मा में। शिरले भारत के टीनएजर्स में बहुत ही लोकप्रिय है। इनका अपना यूट्यूब चैनल है जिस पर यह अपने गाने डालती हैं।
• इसी में अगला नाम है Smriti Mandana’s का। स्मृति मंदाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेयर है जिन्होंने सबसे जल्दी 50 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। स्मृति मंदाना विश्व में बेहद खूबसूरत दिखने वाली महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं और अपने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से वह बेहद लोकप्रिय हैं और नेशनल क्रश ऑफ इंडिया है।
• इसी श्रंखला में अगला नाम है Priya Prakash Varrier का। अपनी पहली डेब्यु फिल्म ओरु अदार लव के एक आंख मारने वाले सीन से प्रिया ने रातों-रात इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया। शायद इसी को कहते हैं सोशल मीडिया की पावर। हर जगह प्रिया का आंख मारने वाला सीन इतना वायरल हुआ कि इसने इन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। प्रिया प्रकाश वरियर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा है। उस एक सीन की वजह से इन्होंने एक रात में ही 1 मिलीयन फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर क्रॉस कर दिए थे।
• अगला नाम है भारत की ऑल टाइम फेवरेट Disha Patni का। एम एस धोनी मूवी से दिशा पाटनी ने लोकप्रियता हासिल की और उसके बाद अपने क्यूट लुक और हॉट बॉडी से इंस्टाग्राम पर छा गई। यह बॉलीवुड की बेहद सुंदर दिखने वाली अभिनेत्री हैं और हमेशा ही रहने वाली नेशनल क्रश ऑफ इंडिया है।
National Crush Of India Male
• इसमें सबसे पहला नाम आता है Vijay Devarakonda का। विजय देवराकोंडा साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर स्टार हैं। इनकी फिल्म अर्जुन रेड्डी, डियर कॉमरेड ,गीता गोविंदम, नोटा आदि बेहद लोकप्रिय रही हैं और हिट हुई हैं। विजय देवराकोंडा ना सिर्फ अपने गुड लुक और बॉडी की वजह से बल्कि अपनी जबरदस्त एक्टिंग स्किल्स की वजह से भी बेहद लोकप्रिय हैं। भारत के नौजवानों में इनका बहुत क्रेज है एवं भारत की महिलाएं इनके प्रति बहुत आकर्षित रहती हैं। विजय देवराकोंडा इसी वजह से नेशनल क्रश ऑफ इंडिया की लिस्ट में नंबर वन पर हैं।
• इसी श्रंखला में दूसरा नाम है Neeraj Chopra का। नीरज चोपड़ा हाल ही में फेमस हुए हैं क्योंकि उन्होंने ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया । उनका गेम तो शानदार है ही साथ ही साथ वे बेहद स्मार्ट और हैंडसम दिखते हैं । भारत की नौजवान लड़कियां उनके लुक्स को बहुत पसंद करती हैं। इसी वजह से उन्हें नेशनल क्रश ऑफ इंडिया की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है।
• नेशनल क्रश ऑफ इंडिया मेल की लिस्ट में अगला नाम है Rohit Saraf का। रोहित सराफ ने डियर जिंदगी मूवी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया इसके अलावा वह बहुत सी वेब सीरीज और यूट्यूब वीडियोस में भी दिखाई देते रहे हैं। रोहित सराफ अपने क्यूट लुक की वजह से भारत की लड़कियों के दिल पर राज करते हैं और इसी वजह से वह नेशनल क्रश आफ इंडिया की लिस्ट में है।
• इस श्रंखला में अगला नाम है Siddharth Nigam का। सिद्धार्थ निगम ने बतौर बाल कलाकार धूम 3 में जुड़वा बच्चों का रोल किया था और इसके बाद वह टिक टॉक और अब इंस्टाग्राम रील्स के सेंसेशन बन चुके हैं। सिद्धार्थ निगम अपने बॉडी और गुड लुक्स की वजह से भारत की नौजवान लड़कियों के बीच में बहुत प्रसिद्ध है जिसकी वजह से वह नेशनल क्रश ऑफ इंडिया भी हैं।
• अगला नाम है Manjul Khattar का। मंजुल खट्टर ने अपनी पहचान टिक टॉक वीडियोस बनाकर बनाई। वह बेहद क्यूट और स्मार्ट हैं जिसकी वजह से भारत की यंग लड़कियों में उनका काफी क्रेज है। मंजुल के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह बेहद लोकप्रिय इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर है जिसकी वजह से उनका नाम नेशनल क्रश ऑफ इंडिया की लिस्ट में भी शामिल हो गया है।
ये है बॉलीवुड के टॉप 5 हीरो-हीरोइन जो लेते हैं सबसे ज्यादा फीस
निष्कर्ष– इस लेख के माध्यम से हमने जाना की भारत में लोग किन स्टार्स को उनके लुक्स की वजह से पसंद करते हैं और जिस वजह से उन्हे नेशनल क्रश ऑफ इंडिया की उपाधि भी जनता के द्वारा मिली हुई है। इस लेख में हमने 5 national crush of india male और 5 national crush of india female के बारे में बात की है। इसमे राश्मिका मंदाना, शिरले सेटिया , स्मृति मंदाना, प्रिय प्रकाश वरियर, दिशा पाटनी, विजय देवराकोंडा, रोहित सराफ़, सिद्धार्थ निगम, मंजुल खट्टर और नीरज चोपड़ा हैं। उम्मीद करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा।