ताली बजाने ये ऊपर उठता है भारत के इस कुंड का पानी, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए राज

google

दुनिया तरह-तरह के अजूबों से भरी पड़ी है। बात करें अपने देश भारत की तो यहां भी कई ऐसी चीजें सुनने और देखने को मिली हैं जो आज तक रहस्य बनी हुई हैं। ऐसे ही एक और अनसुलझे रहस्य की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये रहस्य है एक जलकुंड का जिसके सामने ताली बजानी से पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है। ये पानी देखने में ऐसा लगता है जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा हो। इस राज का खुलासा भू-वैज्ञानिक भी नहीं कर पाए हैं।

Unique Stories From the World

झारखंड के बोकारो जिले में ये कुंड

आपको बता दें, ये रहस्यमयी कुंड झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। इस कुंड को दलाही कुंड के नाम से भी जाना जाता है। ये कंक्रीट की दीवारों से बना हुआ है। लोग कहते हैं इस कुंड में पानी गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म निकलता है। ऐसा क्यों होता है ये भी रहस्य बना हुआ है।

google
कुंड के पानी से नहाने पर दूर हो जाता है ये रोग

इस जगह पर दलाही गोसाईं नामक देवता विराजमान हैं, जिनकी पूजा करने के लिए हर रविवार को लोग यहां आते है। मकर संक्रांति पर यहां मेला लगाया जाता है। काफी दूर-दूर से लोग दहाली कुंड के पानी से नहाने आते हैं क्योंकि लोगों की मान्यता है कि, इस कुंड के पानी के नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, कुंड के पानी में हीलियम और गंधक मिला है इसी वजह से इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर हो जाता है।

आलसी होने के भी होते हैं ये बड़े फायदे.. 

google

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 + thirteen =