रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत

Arnab Goswami arrested
image source - google

आज बुधवार सुबह मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। ये गिरफ्तारी आत्महत्या के एक पुराने मामले को लेकर की हुई है। मुंबई पुलिस पर अर्नब गोस्वामी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुंबई पुलिस पर आरोप 

मुंबई पुलिस पर अर्नब गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके और उनके सास-ससुर, पत्नी व बेटे के साथ मारपीट की है। रिपब्लिक टीवी पर अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का वीडियो दिखाया गया है। जिसमें पुलिस उनके घर में एंट्री करते दिखाई दे रही है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की निंदा 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा की मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर जो हमला हुआ है वह निंदनीय है। यह इमरजेंसी की तरह ही महाराष्ट्र सरकार की कार्यवाही है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं। वहीं BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की आज जो अर्नब गोस्वामी के साथ हुआ वो कल आप के साथ भी हो सकता है ..यदि आप असत्य के ख़िलाफ़ आवाज़ नहीं उठाते!!

क्या कहा संजय राउत ने 

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी और मुंबई पुलिस व महाराष्ट्र सरकार पर लगे आरोप पर शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार कभी बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करती, महाराष्ट्र में कानून का राज है। पुलिस को जांच में कोई सबूत हाथ लगा होगा तो पुलिस किसी पर भी कार्रवाई कर सकती है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 + 2 =