धूमधाम से मनाया जायेगा मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

image suorce-google

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने इस वर्ष संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 22 नवंबर को जन्मदिन जिले स्तर पर मनाने का फरमान प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से किया गया जारी। जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को आदेश दिया गया की धूमधाम से नेता मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाये। बता दे की मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव में मूर्ति देवी व सुधर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ था।

बहुत कम समय में ही मुलायम सिंह का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में नज़र आने लगा। मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का सामाजिक स्तर को ऊपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के दूसरे लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। मुलायम सिंह यादव का ये 81 वां जन्मदिन बड़ी ही इस बार बड़ी ही धूमधाम से मानाने का आदेश आया है।

About Author