MP Home Minister: हिंदुस्तान के आसमान में राफेल की गर्जना, लेकिन तीन जगह होगा मातम चीन-पाक और..

MP Home Minister
image source - google

चीन से तनाव के बीच Rafale भारत आ रहे हैं। बस कुछ ही देर में भारत की धरती पर राफेल लड़ाकू विमान लैंड करेंगे। Rafale शुरू से ही चर्चा का विषय रहा है। इसी कड़ी में MP Home Minister नरोत्तम मिश्रा ने सेना का मनोबल गिराने वाले और राफेल डील पर सवाल खड़े करने वालों पर निशाना साधा है।

Narottam Mishra ने कहा कि हिंदुस्तान का आसमान आज राफेल की गर्जना से और देश का माथा गौरव से गौरवान्वित होगा। अगर मातम होगा तो केवल तीन जगह पर चीन, पाकिस्तान और जो सुबह से ट्वीट कर रहे हैं उनके यहां।

जो लोग रोज सुबह उठकर कभी सेना का मनोबल गिराते हैं, कभी देश के सम्मान और स्वाभिमान को आहत करते हैं। अच्छा होगा अगर ऐसे लोग किसी दूसरे देश की नागरिकता ले लें ।

बता दें Rafael Deal को लेकर शुरू से ही राजनीति होती रही है। एक तरफ कांग्रेस इसकी कीमत को लेकर सवाल खड़े कर रही है तो वहीं BJP कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि तीन दशकों से ज्यादा समय तक भारतीय वायुसेना के पास कोई लड़ाकू विमान नहीं था और राफेल डील को भी जानबूझकर लटका कर रखा गया।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × two =