Kमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान ‘भारत महान नहीं, भारत बदनाम है। सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते।’ पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया दी है।
सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हो? सत्ता जाने के बाद लगता है कमलनाथ ने मानसिक संतुलन खो दिया है। कमलनाथ ने इसी धरती पर जन्म लिया और कह रहे हैं कि भारत बदनाम है। पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी क्या वे ऐसी कांग्रेस चाहते थे।
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया क्या होगी लॉकडाउन खुलने की प्रक्रिया
वहीं मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जो लोग एक परिवार की चाटुकारिता करते हुए राजनीति करना चाहते हैं, वे इस तरह के बयान देंगे। कमलनाथ जी भारत महान है। आपने और आपकी पार्टी ने भारत की स्थिति को कमजोर करने की कोशिश ज़रूर की। आप पाकिस्तान और चीन का एजेंडा लेकर राजनीति करना चाहते हैं।