देश में Corona का आंकड़ा 27 लाख पार, अभी तक इन 8 राज्यों में सबसे ज्यादा मामले

corona update
image source - google

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 55079 Corona के नए मामले सामने आए हैं और 876 मरीजों की मृत्यु हुई है। इसके बाद अब देश में 2702742 कोरोना के मरीज गए हैं और 51797 मरीजों की मृत्यु हुई है।

कुल मामलों में से 673104 सक्रिय मामले हैं और अब तक 1977779 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। सिर्फ कल ही 57937 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

देश में लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में 8 राज्य ऐसे हैं जिनमें कोरोना के एक लाख से ज्यादा मामले हो गए हैं। महाराष्ट्र में तो 604398 कोरोना के मरीज है।

इसके बाद तमिलनाडु 383245, आंध्र प्रदेश 209602, कर्नाटक 233283, उत्तर प्रदेश 158216, दिल्ली 153367, पश्चिम बंगाल 119578, बिहार 106307 कोरोना के मरीज हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here