रिकॉर्ड: 1 दिन में कोरोना के 18 हजार से ज्यादा नए मामले, 5 लाख पार हुए कोरोना मरीज

india coronavirus
image source - google

लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 18552 नए मरीज मिले हैं और 384 लोगों की मृत्यु हुई है। जिसके बाद अब कुल मरीजों की संख्या 508953 हो गई है। इनमें से 197387 एक्टिव केस है। इस महामारी से अब तक देश में 15685 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 295881 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

देश के 3 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज

संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र में इस समय 152765 कोरोनावायरस हैं। इनमें से 65844 सक्रिय मामले हैं और अभी तक 79815 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि 7106 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में कोरोना के सबसे ज्यादा 77240 मरीज हैं और 27657 सक्रिय मामले हैं। अभी तक 47091 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि 2492 लोगों की मृत्यु हुई है। फिर तमिलनाडु 74622 कंफर्म मरीज और 32308 सक्रिय मामले हैं। 41357 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि 957 लोगों की मृत्यु हुई है।

क्या अनलॉक बना वजह

देश में लगभग ढाई महीने लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराया गया और इस दौरान कोरोना के प्रति दिन बहुत कम मामले सामने आ रहे थे। लेकिन लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जब अनलॉक 1.0 की शुरुआत की गई और सभी कामकाज पहले की तरह होने लगे। तभी से प्रतिदिन मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × 2 =