मुरादाबाद :। जिला मुरादाबाद के थाना मुंडापाण्डे में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन मुंडा पांडे के मुख्य वार्डन सुधा सिंह कस्तूरबा गांधी वालिका विद्यालय द्वारा किया गया। आपको बता दें कि महिलाओं व बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत 17 अक्टूबर से की है। इस अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक व उनकी शिकायतों के निस्तारण हेतु थाने में एक महिला हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में आज शुक्रवार को थाना मुंडा पांडे में भी महिला हेल्प डेस्क का आयोजन मुंडा पांडे पुलिस द्वारा किया गया,जिसका उद्घाटन मुंडापांडे की मुख्य वार्डन सुधा सिंह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय द्वारा किया गया। वहीं मिशन शक्ति के अंतर्गत मुख्य वार्डन सुधा सिंह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने महिलाओं व बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि,”सभी महिलाएं खुद को और अपने बच्चों को सशक्त बनाए किसी से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।”
वहीं थाना मुंडा पांडे पुलिस द्वारा कहा गया कि सरकार द्वारा जारी किए गए महिला हेल्पलाइन नंबरों को महिलाएं अपने मोबाइल फोन पर सेव कर के रखें और स्कूल जाते या बाजार या फिर कही सफ़र करते समय अगर कोई शोहदा परेशान करता है तो तुरंत इसकी सूचना हेल्प डेस्क पर दें।