मुरादाबाद : ब्राह्मणों की हुतात्माओं की शांति के लिए ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया यज्ञ…

Brahmin society
Moradabad

मुरादाबाद :। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याएं उत्पीड़न और उपेक्षा हो रही है जिससे प्रदेश में 18%आबादी वाला ब्राह्मण समाज स्वयं को ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है। इस पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के आव्हान पर प्रदेश मंत्री आचार्य राजेश शर्मा ने ब्राह्मण हुतात्माओं की शांति हेतु एक सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया।

जिसके पश्चात उपस्थित समाज लोगों ने वहां बैठे लोगों को संबोधित किया वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मणों को समाज की मुख्यधारा से अलग-थलग करने का षड्यंत्र चल रहा है जबकि अनादि काल से ही ब्राह्मणों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का काम किया है।

राजनीति की दिशा में और दशा बदलने का मुद्दा भी ब्राह्मण समाज सेआता है, यदि समय रहते ब्राह्मणों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो भगवान परशुराम का फरसा लेकर ब्राह्मणों को अपनी रक्षा के लिए स्वयं ही सड़कों पर उतरना पड़ेगा। अगर प्रदेश सरकार द्वारा ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार न रोके गए तो ब्राहमण समाज लखनऊ में भी क्रमिक अनशन और भूख हड़ताल करेगा।

सामूहिक यज्ञ के दौरान मुख्य रूप से मंडल महामंत्री राधे लाल शर्मा जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा महानगर अध्यक्ष सुमित भारद्वाज पशु राम जन्मभूमि सेवा ट्रस्ट के महासचिव राजीव दुबे धवल दिक्षित कुलदीप तिवारी रामकिशन शर्मा कृपा शंकर शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:-नासिर खान…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 − 15 =