मुरादाबाद :। जिले के थाना कटघर इलाके की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुरालियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति को पिछले एक साल से गायब कर दिया गया है। वह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा-लगा कर थक गई है, जिसके चलते उसने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई हैं।
पूरा मामला :-
कटघर की रहने वाली रूबी ने अपने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया की, उसके पति प्रदीप को पिछले एक साल से कही गायब कर दिया गया है, उसकी दो बेटियां है जिन्हें पालने में वह मेहनत मजदूरी कर रही है। रूबी ने बताया कि उसकी शादी को 11 साल हो गए है, शादी के समय से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता रहा है और अब चोरी छिपे उसके पति की दूसरी शादी करा कर उसे शहर से बाहर भेज दिया गया है।
पीड़ित महिला न्याय के लिए मुरादाबाद के सभी अधिकारियों के यहाँ शिकायत लेकर पहुंच चुकी है लेकिन अभी तक सुनवाई नही हुई है। बता दें की पीड़ित महिला इंसाफ के लिए दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर है। अब पीड़ित महिला ने महिला आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करा कर इंसाफ की गुहार लगाई है, अब देखना यह है कि महिला को आखिरकार कब तक इंसाफ मिलता है।