स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम पर हो रही दादागिरी, वसूले जा रहे गरीबों से पैसे

source - google

सईया भये कोतवाल तो डर काहे का। यह कहावत स्वामी प्रसाद मौर्य के लोगो के लिए एकदम सटीक बैठता है। स्वामी प्रसाद मौर्य कैबिनेट मंत्री बने तो उनके साथ रहने वाले गुर्गे भी अपने आप को सस्वामी प्रशाद मौर्य समझने लगे हैं। सत्ता की हनक में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का गुर्गा दीपू मौर्या चूर दिख रहा है।

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के गुर्गे दीपू मौर्या का कारनामा सामने आया। आम जनता पर अपना धौंस दिखाते नज़र आया। दीपू मौर्य ने एक दमप्ति की बकरियां उठा ली और उन बकरियों को छोड़ने के 50000 रुपय की मांग क्र रहा है। आपको बता दें पूरा मामला चौहान का पुरवा थाना ऊंचाहार कोतवाली रायबरेली का है।

पीड़ित वृद्धा शांति और जंग बहादुर ने अपना दर्द बयान करते हुए दीपू पर बकरियों के अपहरण का आरोप लगाया है। इसके साथ ही बुजुर्ग ने कहा की बकरियां उनकी रोजी रोटी का सहारा है जिनका अपहरण करने के बाद अब उन्हें छोड़ने के लिए पैसे मांग रहा है। ताकत स्वामी प्रशाद मौर्य की है जिसका गलत फायदा दीपू मौर्य उठा रहा है।

अफगानिस्तान में मानवीय स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र उच्च स्तरीय बैठक में विदेश मंत्री

अभी हाल ही में 2 दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का वीडियो वायरल हुआ था वायरल वीडियो में भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में बसपा याद कर पड़े थे नेताजी। अचानक उनको बसपा की याद आना शायद उनका प्यार बसपा के दर्शाता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here