श्री राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू होने वाले चंदा अभियान पर शिवसेना ने उठाए गंभीर सवाल

Shivsena attack on BJP
image source - google

श्री राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और मंदिर निर्माण में जन-जन के सहयोग के लिए चंदा अभियान शुरू होने जा रहा है। जिसमें देश के करीब 10 करोड़ परिवार अपनी इच्छा अनुसार चंदा देंगे।

यह चंदा 4 लाख स्वयंसेवक हर द्वार पर जाकर एकत्रित करेंगे। इसी पर शिवसेना ने अपने सामना में गंभीर सवाल उठाए हैं।

शिवसेना – चंदा इकट्ठा करने के लिए बनाई गई टोली

सामना में लिखा गया है कि 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले टेंट में विराजमान रामलला मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। अब इस मंदिर निर्माण के लिए हर घर से चंदा इकट्ठा करने वाली टोली बनाई गई है, जो की मजेदार है।

चंदा एकत्रित करने के लिए 4 लाख स्वयंसेवक हर द्वार पर जाएंगे। ये स्वयंसेवक कौन है और इनकी नियुक्ति किसने की है। इनका मुख्य संगठन कौन सा है।

राजनीति के लिए स्वयंसेवकों का उपयोग

सामना में आगे शिव सेना ने कहा कि यह चार लाख स्वयंसेवक एकाध पार्टी के राजनीतिक प्रचारक के रूप में हर द्वार पर जाने वाले होंगे तो यह मंदिर के लिए अपना खून बहाने वालों की आत्मा का अपमान होगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − 14 =