मोदी सरकार 2.0 के कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने वाला है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी संपर्क संवाद अभियान चलाएगी। डिजिटल और वर्चुअल संपर्क के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। पीएम मोदी के पत्रों को देश में 10 करोड़ और प्रदेश में एक करोड़ लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयास से एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हुआ है। स्वतंत्र देव ने आगे कहा कि मोदी सरकार की कई उपलब्धियां रही। जैसे श्री राम मंदिर निर्माण, धारा 370 और तीन तलाक जैसी प्रथा को खत्म कराना। इस तरह की कई उपलब्धियां रही है और इन को जनता तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर पर छह बड़ी वर्चुअल रैलियां होंगी और जिला स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाएगी।
कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को बताया जाएगा और सरकार द्वारा घोषित किए गए आत्मनिर्भर भारत पैकेज के बारे में भी जनता को बताएंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। इसके साथ ही 1 साल पूर्ण होने के अवसर पर गरीब लोगों को सटेशन वितरित किया जाएगा इस दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा और इसके लिए मात्र 2 लोग ही जाएंगे।