लखीमपुर खीरी जिले में भी भारत बंद का मिलाजुला असर, लगातार अलर्ट पर प्रशासन

Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी :। जहां पूरे देशभर में सरकार द्वारा किसानों पर लगाए गए काले कानून को लेकर किसानों में लगातार आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं किसानों का प्रदर्शन भी लगातार जारी है। इसी को देखते हुए किसानों के द्वारा भारत बंद का आवाहन किया गया था, जिसको लेकर यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में भी भारत बंद का मिलाजुला असर दिखाई दिया।

किसानों के साथ साथ हजारों की संख्या में अलग-अलग पार्टियों के कार्यकर्ताओ का हुजूम इकट्ठा होकर भारत बंद के आन्दोलन में शामिल हुआ। किसानों के साथ व्यापारियों ने भी इस आन्दोलन में बढ चढ़ कर हिस्सा लिया और लखीमपुर खीरी की अलग-अलग तहसीलों में भी भारत बंद का असर देखने को मिला।

वहीं लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील में भी किसानों के साथ बस युनियन से जुड़े व्यापारियों ने भी इस आन्दोलन के चलते बसों को खडा कर चक्का जाम कर दिया, दरसल सरकार के द्वारा किसानों पर लगाए जा रहे कानून के देश के अलग अलग राज्यों में इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। देश भर के किसान सरकार की खिलाफत में दिल्ली का रुख कर रहे हैं और किसानों के साथ देश की अलग अलग राजनैतिक पार्टियाँ भी किसानों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही हैं, सभी पार्टियों ने इस कानून की खिलाफत की है और किसानों के हित के लिए सरकार पर निशाना साध रही है।

इन हालातों को देखते हुए जिले का प्रशासन भी लगातार अलर्ट दिखाई दिया वहीं किसानों के आंदोलन में शामिल हो रहे भारी मात्रा में कांग्रेश सहित अन्य राजनीतिक दलों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है और कुछ को नजरबंद भी कर दिया है।

रिपोर्ट:-फारुख हुसैन…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × 4 =