स्वास्थ्य मंत्रालय प्रेस कॉन्फ्रेंस, इन 7 राज्यों में 50 हजार से 1 लाख सक्रिय मामले और..

Ministry of Health Press Conference
image source - google

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश में कोरोनावायरस की स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस राज्य में कितने सक्रिय मामले हैं और अब तक कितने लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

पिछले 24 घंटों में देश में 3,82,315 मामले दर्ज़ किए गए हैं। 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 50,000 से 1,00,000 सक्रिय मामले 7 राज्यों में हैं और 50,000 से कम सक्रिय मामले 17 राज्यों में हैं।

देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15% पॉजिटिविटी रेट 10 में है। 5% से कम पॉजिटिविटी रेट 3 में है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा मराठा समुदय के आरक्षण कानून को खारिज करने पर क्या बोले महाराष्ट्र सीएम और बीजेपी

भारत सरकार द्वारा 16 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज़ अब तक देशभर में मुफ्त में उपलब्ध कराई गई हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 9 राज्यों में अब तक 6.71 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी गई हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

twelve − six =