थाना ठाकुरगंज से हटाई गई दूध मंडी

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज केअंतर्गत आने वाली दूध की खोया मंडी आदि को नगर निगम जॉन 6 ने ठाकुरगंज पुलिस से मिलकर लगभग 12:00 बजे दिन में अवैध घोषित करते हुए बंद करा दिया। जानकारी के मुताबिक इस जगह पर दूध मंडी की वजह से सुबह से शाम तक मोटरसाइकिल व कार की वजह से हर वक्त जाम लगा रहता था। जिसके चलते पैदल आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती थी।

 

कहाँ हैं वो जिन्हें हिन्द पर नाज है :- कुमार विश्वास

आपको बता दे की यह दूध मंडी नगर निगम जोन 6 के कर अधीक्षक चंद्रशेखर के कहने पर हटाई गई है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार प्रशासन ने दूध मंडी सिर्फ मेहंदी घाट या गौ घाट पर ही लगाने की इजाजत दी थी। लेकिन वहां ना जाकर दूध व्यापारी ठाकुरगंज पुरानी दूध मंडी में ही दूध बेचते थे। इसी के साथ रोड पर लगी हुई फल मंडी को भी हटाया गया।

About Author