Mainpuri: महिला की अज्ञात लोगों ने की हत्या, पड़ोसियों ने जिसपर लगाया आरोप वो..

2 people kill woman
image source - google

Mainpuri: जनपद मैनपुरी के थाना बिछवा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानगंज में अकेली निवास कर रही  80 वर्षीय वृद्ध श्रमिक विधवा महिला जसोदा देवी की अज्ञात लोगों ने गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी। वहीं पड़ोसियों का आरोप है कि मृत महिला के घर पर उसके कोई दो भतीजे आए हुए थे। जिनको उन्होंने अब तक पहली बार देखा और उनकी उम्र लगभग 25 वर्ष व 28 वर्ष की रही होगी।

उक्त महिला ने घर पर आए दोनों रिश्तेदारों के लिए खाना बनाया। दोनों लोग रात के 9:00 बजे के लगभग छत पर टहल रहे थे। आज श्रमिक महिला कि सुबह के समय घर में डेड बॉडी मिली। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला के दो पुत्रियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी है और 1 पुत्र है जो फिरोजाबाद में किसी प्राइवेट फैक्ट्री में जॉब करता है और वहीँ पर अपने परिवार के साथ रहता है।

मृत महिला यहां पर अकेली रहतीथी थी। घटना की सूचना पड़ोसियों ने थाना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गयी है।

रिपोर्टर – गौरव पाण्डेय

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 − thirteen =