महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिया स्तीफा, BJP ने कहा…

Maharashtra Home Minister gives his resign
image source - google

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आज CBI जाँच के आदेश के बाद अपने पद से स्तीफा दे दिया। दरअसल बॉम्बे हाई कोर्ट ने 100 करोड़ के मामले में CBI को जाँच करने का आदेश दे दिया है। जिसके 3 घंटे के अंदर अनिल देशमुख ने अपने पद से स्तीफा दिया।

इसपर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महाराष्ट्र गृह मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। CM उद्धव ठाकरे खामोश है। शरद पवार कहते हैं कि मंत्री के बारे में फैसला CM करते हैं। कांग्रेस और शिवसेना कहती है कि अनिल देशमुख के बारे में फैसला NCP करेगी। अनिल देशमुख ने शरद पवार से मिलकर CM को इस्तीफा दिया।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा पहले होना चाहिए था, जिस समय उनपर आरोप लगे थे। उच्च न्यायालय ने मामले में हस्तक्षेप किया उसके बाद गृह मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खामोश क्यों है?

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten − 2 =