Mahabhulekh 7/12 : महाराष्ट्र भूमि अभिलेख bhulekh.mahabhumi.gov.in पर देखें

Mahabhulekh 7/12 : महाराष्ट्र भूमि अभिलेख bhulekh.mahabhumi.gov.in पर देखें

Mahabhulekh: महाराष्ट्र सरकार ने महाभूलेख के नाम से ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड पोर्टल शुरू किया है। इस ऑनलाइन सुविधा से महाराष्ट्र नागरिक अपने भूमि रिकॉर्ड का सारा काम ऑनलाइन करवा सकते हैं। इस पोर्टल ‘महाराष्ट्र भूमि अभिलेख’ को मुख्यतः 6 शहरों के आधार पर बटन गया है। जैसे-

  1. पुणे
  2. नासिक
  3. औरंगाबाद
  4. अमरावती
  5. नागपुर
  6. कोंकण

जैसे राज्य के प्रमुख स्थानों के आधार पर बांटा गया है। इस ई-भूमि पोर्टल पर भू नक्शा, ऑनलाइन जमीन रिकॉर्ड, खतौनी नंबर, खेवट नंबर आदि से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। ऑनलाइन पोर्टल mahabhumi.gov.in से आवेदन कर सकते हैं, जिससे समय की भी बचत होगी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेन्टर (NIC) महाराष्ट्र रिवेन्यू डिपार्टमेंट (MRD) के साथ मिलकर इसका ऑनलाइन सिस्टम बनाया है। जिन्हे पोर्टल की जानकारी प्राप्त करनी है वे इस आर्टिकल को पूरा देखें।

महाराष्ट्र भूमि अभिलेख (Mahabhulekh) को महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की है। महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र के सभी भूमि रिकॉर्ड के लिए यह ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड पोर्टल बनाया है। पुणे, नासिक, औरंगाबाद, नागपुर, कोंकण और अमरावती की पोर्टल पर भूमि की सारी जानकरियों का विवरण है।

भूलेख को अलग अगल जगहों पर अलग अलग नामों से जानते हैं जैसे जमाबंदी, खसरा खतौनी, अभिलेख, भूमि  ब्यौरा, खेत के कागज़ात आदि। अब Mahabhulekh की मदद से राज्य के लोगों को पटवारखाने जाने की जरूरत नहीं है। लोग घर बैठे इंटरनेट से महाभुलेख की ऑफिसियल वेबसाइट @mahabhumi.gov.in पर जाकर आसानी से भूमि की जानकारी ले सकते हैं। महाराष्ट्र के नागरिक कहीं से भी, कभी भी अपनी भूमि की पूरी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं साथ ही साथ ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Mahabhulekh पोर्टल के उद्देश्य

इस ऑनलाइन पोर्टल के आरम्भ होने से पहले नागरिकों को अपने भूमि से सम्बंधित कोई भी जानकारी लेने के लिए पटवारखाने जाना पड़ता था और वहां जाकर कई दिक्कतें होती थी। इन सभी को ध्यान में रखते हुए Mahabhulekh ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार ने की। इन परेशानियों को देखते हुए महाराष्ट्र  सरकार ने भूमि से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन कर दी है।

  1. इस ऑनलाइन पोर्टल की मदद से लोगों का समय बर्बाद नहीं होता।
  2. राज्य के लोग अपनी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर आसानी से देख सकते हैं।
  3. इस ऑनलाइन पोर्टल पर जमीन से जुड़ी कोई भी जानकारी बड़ी ही सरलता से देखी जा सकती हैं।
  4. जमीन के बारे में पूरा विवरण जैसे खेती का नाम, वहां भूमि का लम्बाई चौड़ाई, जमीन का मालिक, की जानकारी।
  5. कीटनाशकों का प्रयोग, खेती में आखिरी बार लगाए जाने वाली फसल और कौन सी लगाई गयी है।
  6. भूमि का सिंचाव बारिश द्वारा हुआ है या स्वयं किया गया है।
  7. जमीन के मालिक को दिए गए लोन का विवरण मौजूद होता है।
  8. मालिक द्वारा जमीन पर किए जाने वाले खर्चों के सारे रिकॉर्ड जैसे- बीज खरीदना, फर्टिलाइजर या पेस्टीसाइट खरीदना।

Mahabhulekh पोर्टल के लाभ

महाभूलख ऑनलाइन मोड से भूमि रिकॉर्ड विवरण प्रदान किया जा सकेगा।
भूलेख विवरण के लिए सरकारी कार्यालय के बाहर लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।
अब महाभूलखिन के जरिये भूमि की जानकारी कुछ ही मिनटों में मिल सकती है।
लोग घर बैठे इंटरनेट से ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

E-Maps / ई भूलेख से संबंधित जानकारी

भूमि अभिलेख विभाग द्वारा पूरे राज्य के मैप तैयार कर इन मैप को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। इसकी मदद से सभी नागरिक मैप से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर सेटेलाइट के माध्यम से अपनी जमीन को भी देखा जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर नागरिकों को उनकी आय की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। इन मैप के आधार पर भूमि की सीमाओं का रेखांकरण किया जाता है। सभी मैप को डिजिटल किया गया है। जिससे नागरिकों को मैप देखने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता ना पड़े। आधिकारिक वेबसाइट से मिली भूमि के विवरण के आधार पर नागरिकों को लोन भी दिया जा सकेगा।

Mahabhulekh का ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड विवरण देखें

महाराष्ट्र भूमिलेख की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया जारी कर दी गयी है। इससे नागरीकों को किसी सरकारी कार्यालय में लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनके समय की भी बचत होगी। ऑनलाइन विवरण देखने के लिए प्रक्रिया ऐसी है।

  1. सबसे पहले Mahabhulekh पोर्टल के लिए भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट bhulekh.mahabhumi.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर होम पेज में कई विकल्प होंगे उसमे पुणे, नासिक, औरंगाबाद, नागपुर, कोंकण या अमरावती में से किसी एक को चुनें।
  3. फिर Go ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद एक नया पेज स्क्रीन पर आएगा जहां 7/12 या 8 A में चयन करना होगा।
  5. अब पूछी हुई जानकारी जैसे जिला, काउंटी, गांव को दर्ज करें।
  6. स्क्रीन पर पूछे गए सर्वे नंबर / गट नंबर / अक्षरी सर्वे नंबर / गट नंबर विवरणों का चयन करें, फिर search विकल्प पर क्लिक करें।
  7. अब स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  8. इसके बाद वेरिफिकेशन कैप्चा पर क्लिक कर, 7/12 ऑप्शन पर क्लिक करें।
  9. इस प्रकार आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आप विवरण प्राप्त कर लेंगे।

भूमि अभिलेख 7/12 क्या है ?

जब जमीन पर मालिकाना हक़ या कोई जमीन खुद की होती है तो 7/12 उस मालिकाना हक़ के लिए प्रूफ होता है। जमीन लेने से पहले जमीन की मिट्टी, उसकी सिंचाई और उससे जुड़े सभी बैकग्राउंड की जानकारी के बारे में पता चल जाता है। यदि किसी नागरिक का कोर्ट में कोई मुकदमा चल रहा हो वहां भी इसका उपयोग किया जाता है। जब भी सेल-ट्रांजेकशन करवाते हैं, उसके बाद उसका सब-ट्रांजेक्शन होता है तब हमें 7 /12 आवश्यकता पढ़ती है तथा बैंक से लोन लेने के लिए और फॉर्म क्रेडिट के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

MahaBhulekh महाराष्ट्र लैंड रिकॉर्ड ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

• सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
• अब आपको सर्च बॉक्स में महाभूलेख एंटर कर कर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
• अब आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी जिसमें आपको सबसे पहले वाले ऑप्शन के सामने इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
• इस प्रकार महाभुलेख ऐप आपके फोन पर डाउनलोड हो जाएगा।

ई म्यूटेशन की जानकारी

सरकार द्वारा ई म्यूटेशन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल की गई है। इससे नागरिकों को किसी भी परेशानी का सामना नही करना पड़े। सारी जानकारी डिजिटली इंटरनेट से उपलब्ध होगी। ई म्यूटेशन की प्रक्रिया राष्ट्रीय भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन कार्यक्रम से आरंभ किया गया है। इस कार्यक्रम में 7/12 डाटा को यूनिकोड में रखा जाएगा। 7/12 डाटा को जागीर स्तर के राजस्व कार्यालय से जोड़ा जाएगा और मध्यमिक रजिस्ट्रार कार्यालय को राष्ट्र कार्यालय से जोड़ा जाएगा। इस प्रक्रिया को पुणे में 2013 में ही आरंभ हो गई थी।

Mahabhulekh में 7/12 म्यूटेशन एंट्री करने की प्रक्रिया

  1. 7/12 म्युटेशन के लिए पब्लिक डाटा एंट्री फॉर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन एंड म्यूटेशन इन लैंड रिकॉर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. उसमें अपना यूजर नाम, पासवर्ड और दिया हुआ कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।
  4. 7/12 म्यूटेशन का विकल्प आएगा उसपर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आप अपना रोल सलेक्ट करें।
  6. फिर अपने लैंड रिकॉर्ड में भी आपको जानकारी भरनी है।
  7. जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें।
  8. इस बात का ध्यान रखें कि फॉर्म को सबमिट करें से पहले आपके द्वारा भरी हुई सारी जानकारियां सही है यह देख ले क्योंकि यदि आपने सबमिट पर क्लिक कर दिया तो फिर आप उस जानकारी को बदल नहीं सकते हैं।

Mahabhulekh digital signature 7/12, 8A और प्रॉपर्टी कार्ड रजिस्ट्रेशन करने की विधि

• Digital signature 7/12, 8A और Property card signature की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
• आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
• होम पेज पर न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
• इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
• फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, लॉगइन आईडी, पासवर्ड सभी को भरकर सबमिट कर दें।
• इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

पेमेंट स्टेटस को ऐसे चेक करें

• Mahabhulekh digital signing 7/12, 8A और Property card signature की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
• अब स्क्रीन पर होमपेज खुलकर आएगा।
• फिर आप चेक पेमेंट स्टेटस के लिंक पर क्लिक करें।
• इसके बाद आप के सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
• इस पेज में अपना पी आर एन नंबर दर्ज करें।
• पेज पर नीचे सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
• इसके बाद आप पेमेंट स्टेटस चेक कर पाएंगे।
• ध्यान रखना होगा कि आपके द्वारा दी हुई सभी जानकारी सही से भरी हो जिससे आपकी जानकारी आपको मिल सके।

Mahabhulekh में 7/12 वेरीफाई करने की प्रक्रिया

• डिजिटल हस्ताक्षर करण 7/12, 8A और प्रॉपर्टी कार्ड हस्ताक्षर करण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
• नया होम पेज खुलकर आपके स्क्रीन पर आएगा।
• आगे होम पेज पर वेरीफाई 7/12 के लिंक पर क्लिक करें।
• इसके बाद आपके सामने दूसरा नया पेज खुल कर आएगा।
• इसमें आप अपना वेरिफिकेशन नंबर दर्ज करें।
• इतना करने के बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
• सारी जानकारियां सही भरने के आपका 7/12 वारीफिकेशन पूरा हो जाएगा।

MahaBhulekh में 8A वेरीफाई करने की प्रक्रिया

8a वेरिफाई करने की प्रक्रिया भी बहुत आसान है। बस आपको नीचे बताई गयी प्रक्रिया को फॉलो करना है। इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

• Mahabhulekh digital signing 7/12, 8A और Property card signature की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
• अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
• होम पेज पर वेरीफाई 8A के लिंक पर क्लिक करें।
• आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आप अपना वेरिफिकेशन नंबर दर्ज करें।
• इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
• इस प्रक्रिया को पूरा करने पर आपका 8A वेरीफाई हो जाएगा और सारी जानकारी मिल जाएगी।

Property Card Verification प्रक्रिया

Property Card Verification की प्रक्रिया बहुत आसान है। इस लिए आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। बस आपको निचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

  1. डिजिटल हस्ताक्षर करण 7/12, 8A और प्रॉपर्टी कार्ड हस्ताक्षर करण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  3. होम पेज पर वेरीफाई प्रॉपर्टी कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा।
  5. इस पेज पर अपना वेरिफिकेशन नंबर दर्ज करें।
  6. इसके बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें, आपका वेरिफक्शन पूरा हो जाएगा।

ये सारे तरीके आपको आसानी से MahaBhulekh की तमाम प्रकिया को करने में मदद कर देंगे। इनसे आप ऑनलाइन घर बैठे 7/12, 8A की, प्रॉपर्टी वैरिफिकेशन, भुगतान कैसे करना है आदि जानकारियां निकाल सकते हैं। इसके बाद अगर आपको किसी प्रकार का फीडबैक देना हैं तो नीचे इसकी जानकारी दी गई है।

Mahabhulekh की फीडबैक देने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आप MahaBhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. आपके सामने नया होम पेज खुलकर आएगा।
  3. होम पेज पर आवश्यक नोट में दी हुई वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
  4. अब यह वेबसाइट एक नया पेज पर खोलेगी।
  5. इसपर आपको फीडबैक फॉर्म का लिंक होगा उसपर क्लिक करना होगा।
  6. इसके बाद आपके सामने फीडबैक फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  7. इन जानकारियों में आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि मांगी जाएगी।
  8. सारी जानकारी सही सही भरकर आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  9. इस प्रकार से प्रकिया पूरी करने पर इसमें आप अपना फीडबैक दे पाएंगे।

Conclusion

इस आर्टिकल में आपको महाराष्ट्र भू अभिलेख Mahabhulekh से जुडी सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करायी हैं। यदि आपको अभी भी किसी प्रकार की कठनाई का सामना करना पड़ रहा है तो आप [email protected] ईमेल से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

Read Also

Beti Bachao Beti Padhao Yojna (bbbp) कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?

Bhagya Laxmi Yojna: महिलाओं को मिलेंगे 50000 रुपये

SSMMS ts sand booking – How to Register and Login?

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 − 12 =