मध्य प्रदेश के Indore से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने खाकी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए है और आम लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास की जग़ह डर का माहौल बना दिया है।
इंदौर में पुलिस ने बेटे के सामने उसके पिता की इस लिए पिटाई कर दी क्योंकि उसके बेटे ने मास्क सही से नहीं लगाया था। इसका वीडियो भी सोशल मिडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
जिसमें देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी किस तरह कड़कती धुप में बीच रोड पर बेटे के सामने उसके पिता की पिटाई कर रहे है। बेटा गिड़गिड़ा रहा है कि उसके पिता को न मारे उन्हें छोड़ दे पर पुलिसकर्मी तो वर्दी के नशे में चूर है। जिसे इंसानियत नाम की चीज से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।
नक्सलियों ने जारी की कमांडो राकेश्वर सिंह की तस्वीर
इस तरह के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। यदि ऐसा ही रहा तो आम लोगों के बीच में पुलिस की क्या छवि बनेगी ये आप समझ सकते है।