लखनऊ:समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत में हुआ सुधार

SP Mulayam Singh Yadav
SP Mulayam Singh Yadav

लखनऊ।पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत में अब सुधार हो रहा है। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बुधवार को बताया कि मुलायम की तबियत में सुधार हो रहा है और उनकी स्थिति अब वह पहले से काफी बेहतर है। हालांकि अभी वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है।

मुलायम सिंह यादव (80) को शुक्रवार को मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई थी। फिलहाल उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। इससे पहले डॉ. कपूर ने बताया कि चूंकि यूरिन की नली में संक्रमण का असर मुलायम के गुर्दों तक पहुंचा है। सभी चीजें ठीक होने और स्थिति बेहतर होने के बाद ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 − 6 =