लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

lucknow news
lucknow news

लखनऊ। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास 7 कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण किया।इस अवसर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास पर जानकारी दी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों की याद ताजा की और भारत माँ के अमर वीर सपूतो को नमन किया और कहा की गांधी, मुखर्जी, अंबेडकर सहित देश के स्वाधीनता संग्राम के सेनानियों के सपने साकार हो रहे हैं।

lucknow news
lucknow news

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोरोना के खिलाफ जारी जंग पर कहा की इस जंग में हर व्यक्ति अपना योगदान करे और सुरक्षा मानकों का पालन करना बहुत जरूरी है प्रदेश सरकार लगातार (कोविड-19) के खिलाफ हर संभव प्रयास कर रही है। उप मुख्यमंत्री यह भी कहा की बलिदानों और सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश की सीमा पर हमारे सैनिक प्राण न्यौछावर कर देश की सेवा कर रहे है।देश और प्रदेश का लगातार सर्वांगीण और चहुंमुखी विकास हो रहा है।गांव, गरीब ,किसानों ,नौजवानों , महिलाओ के हितों का लगातार ध्यान रखा जा रहा है।सुशासन की नई इबारत लिखी जा रही है।सभी के सामाजिक ,आर्थिक व शैक्षिक उन्नयन और उत्थान के प्रदेश सरकार प्रभावी कदम उठा रही है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen + 5 =