BJP कार्यसमिति की बैठक में राजनाथ सिंह, संयोग देखिए ढ़ांचा गिरा तब…

Rajnath Singh's statement on Ram temple
image source - google

आज लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।

इसमें उन्होंने कहा कि गरीब परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति उत्तर प्रदेश जैसे राज्य का अध्यक्ष है। यह भाजपा में ही हो सकता है। राजनीतिक जीवन में व्यक्ति का कद पद के कारण बड़ा नहीं होता है बल्कि उसकी कृतियों के कारण बड़ा होता है। आप भाजपा कार्यकर्ता हैं तो देर हो सकती है लेकिन अंधेर नहीं होगी।

सारी राजनीतिक पार्टियों का विभाजन हुआ है लेकिन भाजपा का एक बार भी विभाजन नहीं हुआ है। दुनिया में जितना वैक्सीन तैयार हुआ है उसका 60% भारत ने तैयार किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा कि भारत अब शक्तिशाली बन रहा है।

संयोग देखिए ढ़ांचा गिरा तब यहां भाजपा के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे और राम मंदिर का शिलान्यस हुआ तब भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। हमारी सरकार जितना पैसा भेजती है पूरा पैसा आपके खाते में पहुंचता है। कोई नहीं कह सकता है कि किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा हो।

यूपी में हुए एनकाउंटर पर ओवैसी का विवादित बयान, कहा मारे गए 37% मुस्लमान

वहीं कृषि बिल के मुद्दे को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं किसान भाईयों से अपील करता हूं कि बातचीत के द्वारा ही इसका समाधान हो सकता है। किसान जितनी बार कहेंगे हम उतनी बार बैठेंगे। हम लोग संशोधन भी करने को तैयार हैं। हमारा संकल्प है कि हम किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे। MSP किसी भी सूरत में बंद नहीं होगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 4 =