किरण बेदी की विदाई के बाद पुडुचेरी की उपराज्यपाल बनी सुंदरराजन

Lt. Governor of Puducherry
image source - google

हाल ही में पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को उनके पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद आज पुडुचेरी की उपराज्यपाल के रूप में तेलंगाना की राज्यपाल ने शपथ ली।

आज गुरुवार को तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने पुडुचेरी की नई उपराज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। बता दें सुंदरराजन ने 2019 में तेलंगाना की पहली महिला राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की थी और अब उन्हें पुडुचेरी की उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

उपराज्यपाल बनने के बाद सुंदरराजन ने कहा कि कल पूरी रात मैंने पुडुचेरी के लोगों की समस्याओं का विश्लेषण किया, मैं एक-एक कर उनकी समस्याओं का समाधान करूंगी। मैं संविधान और कानून के दायरे में रहकर काम करूंगी।

राहुल गाँधी: किसानों पर हो रहा होलसेल अटैक, 3 नए कृषि क़ानून बने हैं जो…

बता दें किरण बेदी को पद से हटाने के पीछे कई मायने निकाले जा रहे है। शुरुआत से ही पुडुचेरी में कई नीतियों को लेकर मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल में टकराव रहा है और अब पुडुचेरी व तेलंगाना में चुनाव भी होने वाले है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × two =