बिहार की राजनिती में एक बार फिर उथलपुथल शुरू हो गयी है। LJP नेता और पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने हाल ही में LJP के अध्यक्ष बने चाचा पशुपति नाथ पर तंज कसा है।
उन्होंने कहा कि मै दिल से चाहता हूँ कि पशुपति पारस मंत्री बने। अपने जिस निजी स्वार्थ के लिए उन्होंने इतनी बदनामी ली है। उनकी वो मनोकामना जरूर पूरी होनी चाहिए।
आगे चिराग ने कहा लोक जनशक्ति पार्टी का संविधान कहता है कम से कम 75 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी होती है जिसमें 15 प्रकोष्ठों में से सिर्फ 1 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हमसे अलग हुए हैं। 6 उपाध्यक्षों में से 1 उपाध्यक्ष हमसे अलग हुए हैं। 35 प्रदेश अध्यक्षों में से 33 हमारे साथ हैं।
कर्नाटक, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और कई राज्यों में राष्ट्रपति ने की राजयपालों की नियुक्ति
इसके बाद JDU को लेकर चिराग ने कहा कि बिहार चुनाव के बाद मैंने कहा था कि 1.5-2 साल से ज्यादा ये सरकार नहीं चलेगी। JDU के नेताओं को दुआ करनी चाहिए कि मंत्रीमंडल का विस्तार न हो। अगर विस्तार हुआ तो सबसे पहले टूट होगी तो JDU में होगी। उसके बाद बिहार सरकार का क्या हाल होगा, ये मुझे बताने की ज़रूरत नहीं है।