यूपी में कानून व्यवस्था पर झूठ बोला गया-प्रियंका गाँधी

google

आज सुबह उन्नाव में एक युवती को जिन्दा जला देने के मामले बारे में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को झूठा बताते हुए ट्वीट किया और कहा की कल देश के गृह मंत्री अमित शाह ने झूठ बोला और अब मुख्यमंत्री योगी ने भी साफ -साफ झूठ बोला इतना ही नहीं यूपी में कानून व्यवस्था पर भी झूठ बोला गया है।

उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने कहा था कि कानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी। रोज ऐसी घटनाओं को देखकर उनके मन में रोष होता है। ये सब झूठ है। बल्कि भाजपा नेताओं को फर्जी प्रचार से बाहर आना चाहिए।

उन्नाव में फिर हुई मानवता शर्मशार,फिर जलाई गई एक प्रियंका

आपको बता दे की आज सुबह उन्नाव से एक दिलदहला देने वाली खबर आई है। जहाँ हैदराबाद की तरह एक और युवती को उसका रेप करने के बाद जिन्दा जला दिया गया। हलांकि इस मामले में अबतक 3 लोग गिरफ्तार किया जा चुका है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उनका नाम शुभम, हरिशंकर और उमेश है।

About Author