कर्नाटक: भाजपा अध्यक्ष के बदल जाने और CM के इस्तीफे के सवाल पर क्या बोले कर्नाटक BJP प्रभारी

Karnataka hindi news

कर्नाटक BJP प्रभारी अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफे की मांग को लेकर कहा कि कर्नाटक में बी.एस. येदियुरप्पा मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। वे अच्छा काम कर रहे हैं। केंद्र के नेतृत्व पर प्रदेश के नेतृत्व का पूरा भरोसा है। वे उनसे मार्गदर्शन लेते हैं। येदियुरप्पा ने कुछ गलत नहीं बोला। उनके इस्तीफे के बारे में कोई चर्चा नहीं है।

अगर किसी विधायक के मन में कुछ भी बात होगी तो मैं जा रहा हूं उनकी बात सुन लूंगा। सार्वजनिक तौर पर किसी को कोई बयान नहीं देना चाहिए। जो लोग दिए हैं उनसे जरूर बात करेंगे कि ऐसा बयान क्यों दिया है।

जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले कपिल सिब्बल

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के बदल जाने के सवाल पर अरुण सिंह ने कहा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन का काम बहुत अच्छा हो रहा है। हम जमीन पर बहुत ठीक से काम कर रहे हैं। किसी बदलाव का सवाल ही नहीं है। ये काल्पनिक प्रश्न हैं। ऐसा कुछ नहीं है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × four =