दुनिया का सबसे बड़ा रामदरबार, इतने लाख दियों से बना

Ram Darbar
image source - google

रामदरबार का चित्र आपने बहुत बार देखा होगा पर वो आपने अपने मोबाइल ,लैपटॉप या कागज पर बना हुआ देखा होगा। क्या अपने दीयों से बना हुआ रामदरबार देखा है? वो भी हजार दो हजार नहीं बल्कि 2 लाख दियों से बना रामदरबार। प्रसिद्ध कलाकार चेतन राउत ने 2 लाख दियों से 90 फ़ीट लम्बी व 60 फ़ीट चौड़ी तस्वीर को बनाया है। जिसमे श्री राम ,माता सीता , लक्ष्मण सहित महाबली हनुमान का चित्र बना हुआ है।

अगर दूर से देखा जाये तो ये बताना मुश्किल होगा की इसे दियों से बनाया गया है। क्योंकि देखने पर प्रतीत होता है की ये सामान्य चित्र की तरह है,जिसे पेंट द्वारा बनाया गया होगा। ऐसा इस लिए क्योंकि कलाकारी बहुत बारीकी से व मेहनत से की गयी है।

अक्षय ने सोशल मिडिया पर वायरल की Sooryavanshi की एक झलक

ये रामदरबार विश्व का सबसे बड़ा मोज़ेक पोर्ट्रेट है। जिसे मुम्बई में फ्यूचर सिटी में बनाया गया है। चेतन राउत का ये 10 वां विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले वे 9 विश्व रिकॉर्ड बना चुके है। जिनमे उन्होंने डॉ। एपीजे अब्दुल कलाम, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, छत्रपति शिवाजी महाराज, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, पूर्व भारतीय क्रिकेट कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी, स्वर्गीय श्री हिंदूधर्मसम्राट बालासाहेब ठाकरे आदि के लोकप्रिय चित्र बनाये है। चेतन राउत के रिकॉर्ड को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नामित किया गया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

six + 8 =